Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 24 April: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार हुई किसी का भाई किसी की जान, आर्यन का नया वेंचर

    Entertainment Top News 24 April मनोरंजन जगत में आज काफी हलचल देखने को मिली। जहां वीकेंड खत्म होते ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 100 करोड़ के पार पहुंची तो वहीं आर्यन खान ने खुद का वक्लोदिंग ब्रांड शुरू किया। यहां पर पढ़ें टॉप 5।

    By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Mon, 24 Apr 2023 07:35 PM (IST)
    Hero Image
    Entertainment Top News 24 April Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Enter in 100 Cr worldwide and aryan khan brand/instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 24 April: मनोरंजन जगत में हर दिन कोई न कोई हलचल देखने को मिलती है। शाह रुख खान की पठान के बाद अब सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' ने दुनियाभर में अपनी सफलता का डंका बजवाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीकेंड में ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। इसके अलावा शाह रुख खान के लाडले आर्यन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले खुद का नया वेंचर स्टार्ट किया। उन्होंने खुद का क्लोदिंग ब्रांड खोला, जिसका छोटा सा वीडियो उन्होंने फैंस संग शेयर किया। एंटरटेनमेंट की दुनिया में और क्या कुछ खास रहा चलिए डालते हैं एक नजर।

    100 करोड़ में पहुंची 'किसी का भाई, किसी की जान'

    सलमान खान की फिल्म अजय देवगन की 'भोला' और सामंथा रुथ प्रभु की 'शाकुंतलम' को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के ट्वीट कर जानकारी दी कि 'किसी का भाई किसी की जान' ने वर्ल्डवाइड 112.80 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बिजनेस किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    आर्यन खान ने शुरू किया क्लोदिंग ब्रांड

    शाह रुख खान के लाडले आर्यन खान अपने पिता से बिल्कुल अपना करियर बनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपना करियर इंडस्ट्री में शुरू करने से पहले हाल ही में अपना खुद का क्लोदिंग बिजनेस शुरू किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    वरुण धवन ने मनाया जन्मदिन

    एक्टर वरुण धवन ने 24 अप्रैल को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अपनी वाइफ नताशा और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है।फोटो में वह वाइफ नताशा दलाल के साथ केक कट करते नजर आ रहे है। सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट क्रू के साथ बर्थडे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    मनोज तिवारी ने करवाया बेटियों का मुंडन

    भोजपुरी और राजनीति की दुनिया के बड़े अभिनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) 51 साल की उम्र में कुछ महीने पहले तीसरी बार बेटी के पिता बने थे। वहीं अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमे उन्होंने अपनी बेटियों के मुंडन संस्कार की एक झलक साझा की है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    राहा के साथ वक्त बिता रहे हैं रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर 'तू झूठी, मैं मक्कार' के बाद आगामी फिल्म 'एनिमल' में व्यस्त हैं। हालांकि, इस बीच उनकी एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी लाडली राहा के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...