Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 10 March: रिलीज हुआ भीड़ का ट्रेलर, भोला के प्रमोशन के लिए अजय देवगन करेंगे रोड ट्रिप..

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 06:11 PM (IST)

    Entertainment Top News 10 March अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला कुछ ही हफ्तों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर रोड ट्रिप शुरू करने जा रहे हैं। वहीं आज भीड़ का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया।

    Hero Image
    Entertainment Top News 10 March, Twitter Post

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 10 March: अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म भीड़ का लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके अलावा अजय देवगन भी अपनी अपकमिंग फिल्म भोला के लिए कमर कस चुके हैं। उन्होंने भोला को प्रमोट करने के लिए रोड ट्रिप की घोषणा की है। यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुभव सिन्हा की भीड़ का ट्रेलर हुआ रिलीज

    कोरोना वायरस जब इंडिया में बढ़ा तो उस दौरान लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। ये महामारी साल 2020 में इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सरकार को मजबूरन पूरे देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा। लोग लगभग डेढ़ साल तक अपने घरों में थे। अब लॉकडाउन के उस बुरे दौर को बड़े पर्दे पर दर्शाने की जिम्मेदारी डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपने कंधों पर ली है। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म 'भीड़' का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दमदार ट्रेलर को ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट में मेकर्स ने ऑडियंस के सामने रखा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    भोला के लिए अजय तय करेंगे 9 शहरों का सफर

    अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म भोला को लेकर कमर कस चुके हैं। फिल्म को हिट बनाने के लिए वो लगातार प्रमोशनल इवेंट्स का हिस्सा बन रहे हैं। अब एक्टर ने एक कदम आगे बढ़कर अनोखा तरीका अपनाया है। भोला को प्रमोट करने के लिए अजय देवगन मुंबई में रोड ट्रिप करने वाले हैं। उन्होंने इसे भोला रोड ट्रिप नाम दिया है, जो 11 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होगा। अजय, भोला की इस रोड ट्रिप की शुरुआत इनऑर्बिट मॉल, मलाड वेस्ट से करेंगे। भोला का ये प्रमोशनल इवेंट भारत के 9 शहरों का सफर तय करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    लैक्म फैशन वीक में इन एक्ट्रेसेस ने बिखेरा जलवा

    क्मे फैशन वीक में सान्या मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और शिल्पा शेट्टी ने रैंप वॉक किया है। तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सान्या मल्होत्रा में जहां ऑरेंज कलर की थाई हाई स्लिट वन पीस ड्रेस पहन रखी है। वहीं, उनके बाल खुले हुए हैं और वह रैंप पर डांस करती हुई भी नजर आ रही हैं। वह काफी कॉन्फिडेंस से वॉक करती हुई नजर आ रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    प्रियंका चोपड़ा ने ने प्री-ऑस्कर इवेंट में ढहाया कहर

    प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में प्री ऑस्कर इवेंट में देखा गया। वह साउथ एशियन एक्सीलेंस सेलिब्रेट करती नजर आई। उन्होंने ऑल फेदरी व्हाइट आउटफिट में रैंप वॉक किया। वह अपने पति निक जोनस के साथ नजर आई। प्रियंका चोपड़ा ने साउथ एशियन एक्सीलेंस कार्यक्रम से कई फोटोज शेयर की है। यह ऑस्कर अवार्ड से पहले हुआ है। उन्होंने इस कार्यक्रम को अपने पति निक जोनास और दोस्त और एक्टर मंडी कलिंग के साथ होस्ट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    महेश बाबू के भाई नरेश ने चौथी बार की शादी

    महेश बाबू के सौतेले भाई नरेश ने पवित्रा लोकेश से शादी कर ली है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके माध्यम से उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। नरेश और पवित्रा लोकेश अब शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने अपने परिवारजनों की उपस्थिति में सात फेरे लिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...