Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra: देसी गर्ल ने अपने फैशन सेंस से उड़ाए सबके होश, देखें उनका प्री-ऑस्कर लुक

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 04:16 PM (IST)

    Priyanka Chopra ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक बार फिर अपने फैशन सेंस सबके होश उड़ा दिए हैं। प्री-ऑस्कर पार्टी में उनका सफेद आउटफिट देख फैंस दंग रह गए हैं। यहां देखें उनकी पिक्स जिसमें वो काफी हसीन दिख रही हैं।

    Hero Image
    Priyanka Chopra: देसी गर्ल ने अपने फैशन सेंस से उड़ाए सबके होश, देखें उनका प्री-ऑस्कर लुक

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Priyanka Chopra: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक बार फिर अपने फैशन सेंस सबके होश उड़ा दिए हैं। प्री-ऑस्कर पार्टी में उनका सफेद आउटफिट देख फैंस दंग रह गए हैं। एक्ट्रेस आगामी अकादमी पुरस्कारों में दक्षिण एशियाई उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई पार्टी में पहुंची थीं, जहां प्रियंका की लाखों रुपये ड्रेस आकर्षण का केंद्र बनी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका अकादमी पुरस्कार 2023 के लिए दक्षिण एशियाई नामांकित व्यक्तियों में से एक थीं, जो लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया, इस प्री-ऑस्कर पार्टी में शामिल होने के लिए प्रियंका ने भारतीय डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी शेन पीकॉक की व्हाइट स्टनिंग आउटफिट को चुना।

    प्रियंका चोपड़ा के लुक के बारे में-

    प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट में एक शानदार फर जैकेट, एक मरमेड इंस्पायर्ड स्कर्ट, एक श्रग और एक रिवीलिंग कोर्सेट टॉप शामिल है। खुद डिजाइनर जोड़ी द्वारा स्टाइल की गई आउटफिट को प्रियंका ने Bulgari की कुछ बेहद क्लासी ज्वैलरी के साथ स्टाइल कर अपना लुक पूरा किया।

    प्रियंका चोपड़ा का मेकअप

    जहां तक मेकअप की बात है, तो उन्होंने स्मोकी ब्लैक आईज और पीच कलर के लिप्स को चुना। वहीं प्रियंका के हैंडसम हस्बैंड निक जोनस ने भी उनके स्टाइलिश को कंपनी दी और ब्लैक कलर के सूट में नजर आए।

    प्रियंका चोपड़ा के बाल

    प्रियंका चोपड़ा जो खुद एक हेयरकेयर ब्रांड की मालकिन हैं, उन्होंने अपने आउटफिट और मेकअप को कॉम्पलीमेंट देने के लिए बालों से इठलाते हुए भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। एक्ट्रेस के हेयर स्टाइल पर नजर डालें तो उन्होंने वेवी कर्ल्स के साथ उन्हें खुला छोड़ रखा है।