Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 11 Jan: ओटीटी पर रिलीज हुई Tom Cruise की MI7, सालार का बिजनेस पहुंचा 700 करोड़ के पार

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 05:53 PM (IST)

    Entertainment Top 5 News 10 January 2024 बेहतरीन स्पाई थ्रिलर के तौर पर टॉम क्रूज (Tom Cruise) स्टारर मिशन इंपॉसिबल-7 (Mission Impossible) ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। एमआई की 7वीं किस्त के रूप में मिशन इंपॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन काफी सफल रही। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब मिशन इंपॉसिबल-7 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है।

    Hero Image
    Entertainment Top 5 News 05 December 2023, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 11 January 2024: पिछले काफी समय से लक्षद्वीप वर्सेस मालदीव विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। भारतीय पर्यटन और द्वीपों को बढ़ावा देने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स एक साथ आए। अब फिल्म इंडस्ट्री के यूनियन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी बड़ा फैसला लिया है। इसके अलावा महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' खबरों में बनी हुई है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    700 करोड़ के पार पहुंचा सालार का बिजनेस

    पिछले कुछ सालों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है। अब ये कारनामा प्रभास की सालार कर रही है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सालार का मुकाबला शाह रुख खान की फिल्म डंकी से है। दोनों फिल्मों ने एक साथ थिएटर्स में एंट्री की थी, लेकिन बाजी प्रभास की फिल्म ने मारी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    ओटीटी पर रिलीज हुई टॉम क्रूज की MI7

    बीते साल की शानदार हॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें टॉम क्रूज (Tom Cruise) स्टारर 'मिशन इंपॉसिबल-7' का नाम जरूर शामिल होगा। बेहतरीन स्पाई थ्रिलर के तौर पर इस मूवी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। एमआई की 7वीं किस्त के रूप में 'मिशन इंपॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' काफी सफल रही। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब 'मिशन इंपॉसिबल-7' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 'मिशन इंपॉसिबल-7' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के गाने का टीजर आउट

    फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के जरिए पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी बड़े पर्दे पर रोमांस फरमाती हुई नजर आएगी। लंबे वक्त से इस मूवी का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। बुधवार को मेकर्स की तरफ से इस फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का एलान किया गया है। ऐसे में अब 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले सॉन्ग 'लाल पीली अंखियां' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शाहिद कपूर अपने किलर डांस मूव्स से महफिल लूटते नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    'गुंटूर कारम' एडवांस बुकिंग

    साउथ सिनेमा के टॉप एक्टर महेश बाबू जल्द ही फिल्म 'गुंटूर कारम' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से 'गुंटूर कारम' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में 'गुंटूर कारम' की रिलीज के लिए हर कोई बेताब नजर आ रहा है। इस बीच खबर है कि महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है, जिसके आंकड़े जानकर आपको हैरानी होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    मालदीव पर सेलेब्स के बाद FWICE का फूटा गुस्सा

    पिछले काफी समय से लक्षद्वीप वर्सेस मालदीव विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। भारतीय पर्यटन और द्वीपों को बढ़ावा देने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स एक साथ आए। अक्षय कुमार, सलमान खान, अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज ने मालदीव के मंत्रियों पर उनके नफरत भरे भाषण को लेकर पलटवार किया। अब फिल्म इंडस्ट्री के यूनियन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी बड़ा फैसला लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...