विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar Worldwide Box Office Day 20: फिर आगे निकला साउथ, विदेश में बजा 'सालार' का डंका, 700 करोड़ के पार कलेक्शन

Published: Thu, 11 Jan 2024 05:35 PM (IST)

Salaar Worldwide Box Office Day Collection 20 सालार के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर आगे निकल गई है। ...और पढ़ें

विदेश में बजा 'सालार' का डंका, (X Image)
विदेश में बजा 'सालार' का डंका, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है। अब ये कारनामा प्रभास की सालार कर रही है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

सालार का मुकाबला शाह रुख खान की फिल्म डंकी से है। दोनों फिल्मों ने एक साथ थिएटर्स में एंट्री की थी, लेकिन बाजी प्रभास की फिल्म ने मारी।

यह भी पढ़ें-  Salaar Worldwide Box Office Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 'सालार' का तांडव, आठ दिनों में 600 करोड़ के करीब पहुंचा बिजनेस

डंकी को छोड़ा पीछे

सालार के बिजनेस की रफ्तार भारत में थोड़ी धीमी है, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ रहा है। रिलीज के 20 दिनों में फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 750 करोड़ की ओर भाग रही है। वहीं, डंकी का ओवरसीज कलेक्शन लगभग 452 करोड़  है।

20वें दिन कमाए कितने करोड़ ?

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने सालार के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट शेयर की है। उन्होंने अपडेट दी कि फिल्म ने बुधवार को 705.59 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया। वहीं, अब 750 करोड़ की ओर बढ़ रही है।

  • दिन 1- ₹176.52 करोड़

  • दिन 2- ₹101.39 करोड़

  • दिन 3- ₹95.24 करोड़

  • दिन 4- ₹76.91 करोड़

  • दिन 5- ₹40.17 करोड़

  • दिन 6- ₹31.62 करोड़

  • दिन 7- ₹20.78 करोड़

  • दिन 8- ₹14.21 करोड़

  • दिन 9- ₹21.45 करोड़

  • दिन 10- ₹23.09 करोड़

  • दिन 11- ₹25.81 करोड़

  • दिन 12- ₹12.15 करोड़

  • दिन 13- ₹11.07 करोड़

  • दिन 14- ₹9.28  करोड़

  • दिन 15- ₹7.90  करोड़

  • दिन 16- ₹9.78  करोड़

  • दिन 17- ₹10.14 करोड़

  • दिन 18- ₹6.18  करोड़

  • दिन 19- ₹6.05  करोड़

  • दिन 20- ₹5.22  करोड़

टोटल - ₹705.59 करोड़ (ग्रॉस)  

सालार की कहानी

सालार की कहानी खानसार के काल्पनिक शहर पर आधारित है। फिल्म दो दोस्त देवा (प्रभास) और वर्धा (पृथ्वीराज) के इर्द-गिर्द घूमती है। वर्धा एक राजकुमार है, जिसके लिए देवा काम करता है, लेकिन दोनों के बीत गहरी दोस्ती भी है। सालार : पार्ट 1- सीजफायर में प्रभास ने लीड रोल निभाया है। उनके अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, टीनू आनंद और जगपति बाबू भी शामिल हैं।  

यह भी पढ़ें- Salaar Box Office Day 13: फिर चला प्रभास का सिक्का, दुनियाभर में छाई सालार, बाहुबली-जेलर को छोड़ा पीछे