विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahid Kapoor: फिर से डांस किंग बनकर लौट रहे हैं शाहिद कपूर, 'लाल पीली अंखियां' गाने का टीजर रिलीज

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 11 Jan 2024 04:53 PM (IST)

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Song शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ...और पढ़ें

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले गाने का टीजर रिलीज (Photo Credi-Instagram)
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले गाने का टीजर रिलीज (Photo Credi-Instagram)

HighLights

  1. सामने आया 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले गाने का टीजर
  2. लंबे समय बाद डांसिंग मूड में दिखे शाहिद कपूर
  3. कृति सेनन संग फरमाएंगे रोमांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Laal Peeli Akhiyaan Song Teaser: फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के जरिए पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी बड़े पर्दे पर रोमांस फरमाती हुई नजर आएगी। लंबे वक्त से इस मूवी का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। बुधवार को मेकर्स की तरफ से इस फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का एलान किया गया है।

ऐसे में अब 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले सॉन्ग 'लाल पीली अंखियां' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शाहिद कपूर अपने किलर डांस मूव्स से महफिल लूटते नजर आ रहे हैं।

सामने आया 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले गाने का टीजर

निर्माता दिनेश विजान की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के जरिए शाहिद कपूर करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन बतौर डांसर लंबे समय बाद किसी भी फिल्म में शाहिद अपने डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आएंगे, इसका अंदाजा आप 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के फर्स्ट सॉन्ग 'लाल पीली अंखियां' के लेटेस्ट टीजर से आसानी से लगा सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

गुरुवार को कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म के पहले गाने 'लाल पीली अंखियां' का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस टीजर वीडियो में आपको शाहिद के किलर डांस मूव्स की झलक आसानी से देखने को मिल जाएगी।

मालूम हो कि शाहिद और कृति की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ये नया गाना कल रिलीज किया जाएगा। फिलहाल फिल्म के गाने का ये टीजर सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है।

लंबे समय बाद डांसिंग किंग बनकर लौटेंगे शाहिद कपूर

इंडस्ट्री के टॉप डांसर एक्टर्स के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें शाहिद कपूर का नाम जरूर शामिल होगा। लंबे समय बाद किसी फिल्म में शाहिद का कोई डांसिंग सॉन्ग नजर आने वाला है।

इससे पहले फिल्म 'जर्सी और कबीर सिंह' में एक्टर का ये अंदाज देखने के लिए फैंस की आंखे तरस गई थीं। ऐसे में अब 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के जरिए एक बार से शाहिद कपूर अपने डांस से हर किसी का दिल जीतते हुए नजर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Shahid Kapoor और कृति सेनन की रोमांटिक मूवी का टाइटल रिवील, फिल्म का नाम पढ़कर कहीं उलझ न जाए फैंस