विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Divya Bharti से भी ज्यादा खूबसूरत है छोटी बहन, सिनेमा जगत में लगा फ्लॉप एक्ट्रेस का कलंक

Published: Wed, 29 Oct 2025 12:41 PM (IST)

90s की लेडी सुपरस्टार दिव्या भारती (Divya Bharati) को भला कौन नहीं जानता। छोटे से फिल्मी करियर में दिव्या ने ...और पढ़ें

कौन है दिव्या भारती की छोटी बहन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

कौन है दिव्या भारती की छोटी बहन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. दिव्या भारती थीं बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार।

  2. छोटी बहन ने भी एक्टिंग में आजमाया हाथ।

  3. दिव्या से ज्यादा खूबसूरत है ये अभिनेत्री।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Divya Bharti बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हुआ करती थीं, जिन्होंने 90s के दौर में बैक टू बैक हिट फिल्में देकर लेडी सुपरस्टार का टैग हासिल किया था। सिर्फ कमाल की एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी बेबाक खूबसूरती के दम पर दिव्या हर किसी की फेवरेट भी मानी जाती थीं। आज हम आपको दिव्या भारती की छोटी बहन (Divya Bharti Sister) के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं, जो खूबसूरती और हॉटनेस के मामले में अपनी बड़ी बहन से दो कदम आगे हैं। 

लेकिन उनका एक्टिंग करियर दिव्या की तुलना में फ्लॉप रहा है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी अभिनेत्री के बारे में बात की जा रही है। 

कौन है दिव्या भारती की खूबसूरत बहन?

दिव्या भारती के पिता का नाम ओम प्रकाश भारती और मां का नाम मीता भारती था। ओम प्रकाश भारती के एक छोटे भाई भी थे, जिनका नाम मदन लाल अरोड़ा था। मदन की बेटी का नाम कायनात अरोड़ा (Kainaat Arora) है और वह बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस मानी जाती हैं।

Divya Bharti sister

यह भी पढ़ें- 1999 में बॉलीवुड छोड़कर क्यों गईं Madhuri Dixit? शादी कर विदेश में बसा लिया था घर

जी हां, ये वही कायनात हैं जो ग्रैंड मस्ती फिल्म में अपनी हॉटनेस को लेकर चर्चा में आईं। दरअसल दिव्या भारती संग कायनात का रिश्ता चचेरी बहन का है। ब्यूटी और बोल्डनेस के मामले में वह अपनी बड़ी कजिन सिस्टर दिव्या से दो कदम आगे हैं।

kainaat arora

38 वर्षीय कायनात ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि जब वह मुंबई आई थीं, तब दिव्या भारती की मां मीता और उनकी आंटी ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। 

kainaatarora

इतना ही नहीं कायनात का मानना है कि दिव्या की चचेरी बहन होना, उनके ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं बल्कि, प्रेरणा की बात है। गौर किया जाए कायनात अरोड़ा के एक्टिंग करियर की तरफ तो साल 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा में कैमियो रोल के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह कई पॉपुलर मूवीज में नजर आईं, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

  • ग्रैंड मस्ती

  • खूबसूरत

  • फरार 

  • इश्क पश्मीना

एक्टिंग में फ्लॉप रहीं कायनात

बड़ी बहन दिव्या भारती की तुलना में कायनात अरोड़ा का एक्टिंग करियर फ्लॉप रहा है। 12 साल की फिल्मी करियर में वह किसी भी हिंदी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर नहीं आई हैं। हालांकि, उन्होंने साउथ और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया, लेकिन मनचाहा मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। 

यह भी पढ़ें- गुमनामी के अंधेरे में जी रहा बचपन का सुपरहीरो 'जूनियर-जी', एक्टिंग से सालों से है दूर!