Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'धूम 2' के 10 साल: ऐश्वर्या-रितिक की पहली किस, बिपाशा ने तीन दिन तक खाए संतरे!

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2016 03:34 PM (IST)

    फ़िल्म में ऐश ने सेक्सी चोर सुनहरी का रोल निभाया था और इस किरदार के लुक के लिए उन्होंने अपनी फिज़ीक पर काफी मेहनत की थी।

    मुंबई। बॉलीवुड की एक्शन फ़िल्मों की बात करें, तो धूम फ्रेंचाइजी के बिना कोई भी बात पूरी नहीं होती। हिंदी सिनेमा की इस पहली बेहद स्टालिश और कामयाब एक्शन सीरीज़ की दूसरी फ़िल्म 'धूम 2' ने एक दशक का सफ़र पूरा कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'धूम 2' को विजय कृष्ण आचार्य ने लिखा था, जबकि संजय गडवी ने डायरेक्ट किया था। धूम सीरीज़ की सभी फ़िल्में एक हाइटेक चोरी और उस चोर को चेज़ करने की कहानी पर आधारित हैं। चोर-सिपाही के खेल में चोर हर दफ़ा बदलता है, जबकि पुलिस वही रहती है। 'धूम 2' में चोर का रोल रितिक रोशन ने निभाया था और हैरतअंगेज़ स्टंट किए थे। जबकि लीडिंग लेडी बनीं ऐश्वर्या राय और बिपाशा बसु। वहीं पुलिस के किरदार में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा नज़र आए। दस साल पूरे होने पर अभिषेक ने फ़िल्म से जुड़े सभी मेंबर्स के साथ अपनी दोस्ती को याद किया है।

    नोटों की किल्लत के बीच अक्षय कुमार ने यहां बांटे हज़ारों के नए नोट

    'धूम 2' बॉक्स ऑफ़िस पर बेहद कामयाब फ़िल्म है। चलिए जानते हैं फ़िल्म की वो दस कहानियां, जिनके बारे में कम लोग जानते हैं।

    1. 'धूम 2' ब्राज़ील में शूट होने वाली पहली बड़ी बॉलीवुड फ़िल्म है।

    2. 'धूम 2' के ओपनिंग सीन में रितिक रोशन एक ट्रेन रॉबरी को अंजाम देते दिखते हैं। ये सीन पहले राजस्थान के रेगिस्तान में शूट होने वाला था, लेकिन बाद में इसे अफ़्रीका में शूट किया गया।

    रणवीर सिंह ने लड़की के साथ की ऐसी हरकत, सिद्धार्थ ने सुनाई खरी-खोटी

    3. रितिक रोशन और ऐश्वर्या की जोड़ी पहली बार इस फ़िल्म में बनी।

    4. रितिक और ऐश्वर्या पर फ़िल्माए गए हॉट सींस काफी मशहूर हुए थे।

    5. फ़िल्म में ऐश ने सेक्सी चोर सुनहरी का रोल निभाया था और इस किरदार के लुक के लिए उन्होंने अपनी फिज़ीक पर काफी मेहनत की थी। ऐश्वर्या ने वज़न कम करने के लिए योगा और डांस की मदद ली थी।

    अजय से दो बार पटखनी खा चुके अक्षय ने जीत के लिए खेला ये दांव

    6. 'धूम 2' में बिपाशा ने डबल रोल निभाया था। उनका एक किरदार पुलिस अफ़सर का था, जबकि दूसरा किरदार विदेश में बसी लड़की का था। इस रोल के लिए बिपाशा को बिकिनी पहननी थी, जिसके लिए उन्होंने तीन दिन तक ओरेंज खाए थे क्योंकि बिकिनी फिगर हासिल करनी थी।

    अर्जुन कपूर को कहिए मुबारकां, पहली बार बने रहे सिख, देखें तस्वीर

    7. 'धूम 2' के टाइटल सांग घूम अगेन की शूटिंग 19 घंटे तक चली थी। शूट सुबर 9 बजे शुरू होकर अगले दिन सुबह 5 बजे तक चला था।

    8. उदय चोपड़ा ने फ़िल्म में अली का किरदार निभाया था, जो बाइक्स का एक्सपर्ट होता है। इस किरदार के लिए उदय ने एक सिनेमाघर में काम करने वाले शख़्स की स्टाइल को कॉपी किया था।

    बिग बॉस के घर में प्रियंका जग्गा समेत चार की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

    9. फ़िल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने अभिषेक और उदय के किरदारों को काला पत्थर देखते हुए सोचा था, जिसे बाद में विजय कृष्ण आचार्य ने डेवलप किया।

    10. 'धूम 2' में इस्तेमाल की गईं बाइक्स अभी भी सोवनियर के तौर पर यशराज फ़िल्म्स के ऑफ़िस में रखी हैं।

    PICS: क्यूट आलिया, हॉट जैकलीन, नॉटी अनुष्का संग शाह रुख़ और रणवीर का टशन