विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय से दो बार पटखनी खा चुके अक्षय ने इस बार जीत के लिए खेला ये दांव!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2016 08:13 AM (IST)

दो बार अजय से पटखनी खा चुके अक्षय को इस बार रजनीकांत का साथ मिल चुका है। ज़ाहिर अजय के लिए इस बार का मुक़ाबला अासान नहीं होगा।

News Article Hero Image

मुंबई। इंडियन सिनेमा के मोस्ट पॉप्यूलर स्टार्स में शामिल रजनीकांत को एक स्पेशल सांग के ज़रिए सलाम करने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी अगली दिवाली पर उन्हें चैलेंज करने जा रहे हैं।

2013 में रोहित शेट्टी ने शाह रूख़ ख़ान के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' का निर्माण किया था। फ़िल्म की कहानी दक्षिण भारत में सेट की गई थी, लिहाज़ा साउथ सिनेमा के 'थलायवा' रजनीकांत को ट्रिब्यूट देने के लिए फ़िल्म में 'लुंगी डांस' गाना डाला गया था, जिसके वीडियो में शाह रूख़, दीपिका पादुकोण और हनी सिंह थिरकते हुए दिखाई दिए थे। ये गाना काफी हिट रहा।

नोटों की किल्लत के बीच अक्षय कुमार ने यहां बांटे हज़ारों के नए नोट

मगर, हालात ने ऐसी करवट ली है कि अब रोहित उन्हीं थलायवा से बॉक्स ऑफ़िस पर टकराने वाले हैं। दरअसल, रोहित की फ़िल्म 'गोलमाल 4' अगले साल दिवाली पर रिलीज़ हो रही है और इसी दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी रजनीकांत की मोस्ट अवेटिड फ़िल्म '2.0', जिसका टीज़र हाल ही में मुंबई में रिलीज़ किया गया है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार विलेन के रोल में हैं।

मलायका अरोरा ख़ान ने बताया अर्जुन कपूर से अपने अफेयर का सच

रोहित की इस समीकरण के हिसाब से देखें तो अजय देवगन ना सिर्फ़ रजनीकांत बल्कि अक्षय कुमार के साथ भी दो-दो हाथ करने को तैयार हो रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि दिवाली पर अक्षय और अजय की टक्कर पहले भी होती रही है। 2010 में अजय की 'गोलमाल 3' और अक्षय की 'एक्शन रीप्ले' दिवाली पर रिलीज़ हुई थीं, जिसमें अजय की जीत हुई।

अक्षय कुमार को 2.0 के लिए मेकअप करवाने में लगते थे इतने घंटे

2009 की दिवाली पर अजय की 'ऑल द बेस्ट' और अक्षय की 'ब्लू' रिलीज़ हुई थीं, जिसमें अजय अक्षय पर भारी पड़े थे। दो बार अजय से पटखनी खा चुके अक्षय को इस बार रजनीकांत का साथ मिल चुका है। ज़ाहिर अजय के लिए इस बार का मुक़ाबला अासान नहीं होगा।

PICS: रजनीकांत के लिए कुछ भी कर सकते हैं ये 7 स्टार्स