विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stree यूनिवर्स में हुई इस टॉप एक्ट्रेस की एंट्री, पर्दे पर बंगाली चुड़ैल बन फैलाएगी डर की दहशत?

Published: Sun, 30 Nov 2025 10:25 AM (IST)

मैडॉक फिल्म्स हॉरर कॉमेडी फिल्मों के मामले में सबसे आगे है। आने वाले समय में मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) ...और पढ़ें

स्त्री फ्रेंचाइजी में इस एक्ट्रेस की एंट्री (फोटो क्रेडिट- एक्स)

स्त्री फ्रेंचाइजी में इस एक्ट्रेस की एंट्री (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. स्त्री मैडॉक फिल्म्स की सफल फ्रेंचाइजी।

  2. इस अभिनेत्री ने प्रोड्यूसर से मिलाया हाथ।

  3. बंगाली भूतनी का किरदार निभाएगी एक्ट्रेस।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म स्त्री हिंदी सिनेमा की सबसे सफल हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव स्टारर इस मूवी से ही प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की शुरुआत हुई है, जिसमें भेड़िया, मुंज्या और थामा जैसी मूवीज के नाम शामिल हैं। आने वाले समय में भी एमएचसीयू (MHCU) की तरफ से एक से एक बेहतरीन भूतिया फिल्मों को रिलीज किया जाना है, जिसका एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। 

अब खबर आ रही है कि मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में बॉलीवुड की टॉप रेटेड एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है, जो स्त्री (Stree) यूनिवर्स की फिल्म का हिस्सा बनेगी। आइए जानते हैं कि वह अदाकारा कौन है-

स्त्री यूनिवर्स में नजर आएगी ये अभिनेत्री

बी टाउन एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पहले से ही मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की सबसे बड़ी अदाकारा हैं। स्त्री और स्त्री 2 जैसी मूवीज से वह फैंस का भरपूर मनोरंजन कर चुकी हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि सिर्फ सरकटा ही नहीं बल्कि एक और चुड़ैल इस स्त्री को टक्कर देती हुई नजर आ सकती है। मिड डे की खबर के अनुसार मैडॉक फिल्म्स लोककथाओं में प्रचलित रहस्यमयी बंगाली भूतनी शकचुन्नी पर फिल्म बनाने की तैयारी में है, जिसका क्रॉस ओवर हो सकता है कि स्त्री से कराया जाए। 

deepika padukone maddock films

यह भी पढ़ें- रणवीर नहीं दीपिका को पड़ी Ranbir की जरुरत, क्या 'सांवरिया' के भरोसे है अब 'मस्तानी' का करियर?

इस मूवी की लीड एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड क लेडी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से बातचीत चल रही है। हाल ही में दीपिका को मुंबई स्थित मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस पर स्पॉट किया गया है और इसके बाद से ये सुर्खियां तेज हो गई हैं कि स्त्री यूनिवर्स में एक्ट्रेस की पक्की है। दीपिका पादुकोण ही बंगाली चुड़ैल शकचुन्नी का किरदार पर्दे पर निभाती हुई दिख सकती हैं। 

DEEPIKA

हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं जा सकती है। लेकिन, अगर वास्तव में मैडॉक फिल्म्स इस तरह की प्लानिंग में लगा हुआ है तो सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार दीपिका पादुकोण का एक अनोखा किरदार देखने को मिल सकता है। 

दीपिका की अगली फिल्म

मैडॉक फिल्म्स के साथ दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म की कन्फर्मेशन का अभी सबको इंतजार है। गौर करें एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म की तरफ तो वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ है, जिसका डायरेक्शन एटली कर रहे हैं। मूवी का अनटाइटल 'AA22xA6' है। 

यह भी पढ़ें- सनी देओल के परिवार संग जुड़ने जा रहा Deepika Padukone की बहन का रिश्ता? किस पर आया अनीशा का दिल