Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OTT Movies In January 2023: 'मिशन मजनू' ओटीटी पर 2023 की पहली बड़ी रिलीज, देखें जनवरी की पूरी लिस्ट

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 06:30 PM (IST)

    OTT Movies In January 2023 ओटीटी स्पेस में सीधे फिल्मों को रिलीज करने का सिलसिला जारी है। 2023 में की बड़ी फिल्में सिनेमाघरों को छोड़कर सीधे ओटीटी पर आएंगी। इसकी शुरुआत मिशन मजनू से हो रही है। थिएटर्स के बाद ओटीटी पर फिल्में आती रहेंगी।

    Hero Image
    Bollywood Movies Releasing In January 2023 In Cinemas And On OTT Platforms. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस पैनडेमिक के कारण लगे लॉकडाउन ने मनोरंजन इंडस्ट्री के काम करने के तरीके को काफी बदल दिया है। सिनेमाघरों के अलावा सैटेलाइट और होम वीडियो राइट्स के भरोसे रहने वाली फिल्मों को अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के रूप में प्रसार का एक और माध्यम मिल चुका है। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में शुरू हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब जरूरत बनते जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही कारण है कि धीरे-धीरे सीधे ओटीटी स्पेस में रिलीज होने वाली फिल्मों की संख्या बढ़ रही है। थिएट्रिकल रिलीज के बाद तो फिल्में ओटीटी पर आ ही रही हैं, अब बड़ी-बड़ी फिल्में भी सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उतारी जा रही हैं। साल 2022 में ऐसी कई फिल्में आयीं और यह सिलसिला 2023 में भी जारी रहेगा। 

    इसकी शुरुआत जनवरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू के साथ होगी, जो सिनेमाघरों के बजाय 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

    2023 की यह पहली बड़ी फिल्म है, जो सीधे ओटीटी पर रिलीज की जा रही है। शांतनु बागची निर्देशित यह पीरियड स्पाइ फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ रॉ एजेंट बनकर पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी करते दिखायी देंगे। सहयोगी स्टार कास्ट में कुमुद मिश्रा, परमीत सेठी, मीर सरवार और जाकिर हुसैन शामिल हैं।

    इससे पहले 6 जनवरी को अमिताभ बच्चन की ऊंचाई जी5 पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, यह डायरेक्ट-टु-ओटीटी रिलीज नहीं है। ऊंचाई सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और 50 दिनों का सफर भी पूरा कर चुकी है। 

    6 जनवरी को ही जी5 पर पंजाबी कॉमेडी फिल्म बाबा भांगड़ा पौंदे ने भी रिलीज हो रही है, जिसमें दिलजीत दोसांझ और सरगुन मेहता लीड रोल्स में हैं।

    20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर कोरियन फिल्म जंगल अंडर स्कोर ई (Jungle_E) स्ट्रीम की जाएगी। यह साइ फाइ थ्रिलर फिल्म है।

    नेटफ्लिक्स पर ही 23 जनवरी को अंग्रेजी फिल्म द पेल ब्लू आइ स्ट्रीम होगी। यह थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म है। स्कॉट कूपर निर्देशित फिल्म में क्रिश्चियन बेल, हेरी मेलिंग और जिलियन एंडरसन ने लीड रोल निभाये हैं।

    प्राइम वीडियो पर अजय देवगन की दृश्यम 2 रेंटल प्लान के तहत स्ट्रीम हो चुकी है। जनवरी में यह सभी सब्सक्राइबर्स के लिए फ्रीम स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

    सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में

    सिनेमाघरों में साल 2023 की पहली चर्चित रिलीज होगी कुत्ते। इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज बतौर फिल्ममेकर डेब्यू करने वाले हैं। आसमान ने फिल्म का निर्देशन किया है। कुत्ते कॉमेडी एक्शन थ्रिलर फिल्म है और कई बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इनमें अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरूद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान और कुमुद मिश्रा शामिल हैं। फिल्म का निर्माण विशाल भारद्वाज, लव रंजन और भूषण कुमार ने किया है। 

    यह भी पढ़ें: Kuttey- अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘कुत्ते’ में अपने किरदार पर की बात, कहा- गेम चेंजर साबित हो सकता है किरदार

    25 जनवरी को शाह रुख खान की पठान सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इस फिल्म के साथ शाह रुख चार सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान स्पाइ एक्शन थ्रिलर फिल्म है। शाह रुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल्स में नजर आएंगे। पठान, 2023 की पहली बड़ी रिलीज है और इंडस्ट्री की ढेरों उम्मीदें इस फिल्म पर टिकी हैं।

    शाह रुख को पर्दे पर देखने के लिए लम्बा इंतजार सिनेमाघरों में लम्बी कतारों में बदलेगा या नहीं, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा, मगर सोशल मीडिया में फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। माना जा रहा है कि फिल्म बड़ी ओपनिंग ले सकती है। 

    पठान की रिलीज के एक दिन बाद राजकुमार संतोषी की गांधी गोडसे- एक युद्ध सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म की अभी रिलीज डेट ही जारी की गयी है। अभी बाकी जानकारियों का इंतजार है। संतोषी की आखिरी फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो है, जो 2013 में सिनेमाघरों में आयी थी। फिल्म में इन दोनों विचारधाराओं को लेकर जो लड़ाई चलती रहती है, उसे दिखाया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: OTT Web Series In January 2023: ताजा खबर, ट्रायल बाई फायर और फौदा 4... जनवरी में नये शोज की लम्बी कतार