विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT Web Series In January 2023: ताजा खबर, ट्रायल बाई फायर और फौदा 4... जनवरी में नये शोज की लम्बी कतार

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 27 Dec 2022 07:04 PM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2022 04:51 PM (IST)

OTT Web Series In January 2023 जनवरी में दो अहम शो आ रहे हैं। एक है भुवन बाम का ताजा ...और पढ़ें

OTT Web Series In January 2023. Photo- Instagram
OTT Web Series In January 2023. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 2023 की शुरुआत में बस कुछ घंटे बाकी हैं। नई उम्मीदों और नई उमंगों के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री भी नये साल के स्वागत के लिए तैयार है। 2022 की खट्टी-मीठी यादों के साथ अब 2023 से नई शुरुआत की तैयारी है।

कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मनोरंजन का अहम माध्यम बनकर उभरे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर नये शोज का इंतजार दर्शकों को रहता है। आपको बताते हैं कि साल के पहले महीने में आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्या नया आने वाला है। 

1 जनवरी

पहली जनवरी से नेटफ्लिक्स पर अंग्रेजी वेब सीरीज कैलिडोस्कोप स्ट्रीम होगा। इस शो का क्रिएशन एरिका ग्रेशिया ने किया है। सीरीज में आठ एपिसोड्स होंगे। नेटफ्लिक्स पर ही पुर्तगाली शो लेडी वोयइर स्ट्रीम किया जाएगा। यह मिस्ट्री शो है। 

2 जनवरी

शार्क टैंक का दूसरा सीजन सोनी टीवी के साथ सोनी लिव पर भी स्ट्रीम होगा। दर्शक रात 10 बजे से शो देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Box Office Clashes 2023- जनवरी से ही शुरू हो जाएगा घमासान, 2023 में इन फिल्मों के बीच होगी कांटे की टक्कर

सोनी लिव पर मास्टर शेफ इंडिया का दूसरा सीजन भी 2 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से देखा जा सकेगा। 

3 जनवरी

सोनी लिव पर फैंटेसी आइलैंड का तीसरा सीजन स्ट्रीम किया जाएगा। यह अंग्रेजी का ड्रामा शो है।

4 जनवरी 

नेटफ्लिक्स पर द लाइंग लाइफ ऑफ एडल्ट्स आ रही है। यह इसी नाम आये नॉवल पर आधारित ड्रामा सीरीज है। सीरीज की मूल भाषा इटैलियन है, मगर यह अंग्रेजी में भी देखी जा सकती है। 

यह भी पढें: Year Ender 2022- पंचायत 2, आश्रम 3, गुल्लक 3... OTT पर छाये रहे इन 7 वेब सीरीज के सीक्वल्स

6 जनवरी

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ताजा खबर सीरीज आ रही है। यह मशहूर यू-ट्यूबर भुवन बाम का ओटीटी डेब्यू कहा जा सकता है। सीरीज में भुवन एक सफाई कर्मचारी के किरदार में हैं, जो एक सार्वजनिक शौचालय चलाता है। मुंबई में सेट कहानी में दिखाया गया है कि भुवन के किरदार के पास अचानक एक ऐसी शक्ति आ जाती है, जिससे वो आने वाली घटनाओं के बारे में पता लगा लेते हैं। इसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है। इस शो में श्रिया पिलगांवकर भी लीड रोल में हैं।

6 जनवरी

नेटफ्लिक्स पर मुबंई माफिया- पुलिस वर्सेज अंडरवर्ल्ड डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी। इस डॉक्यू फिल्म में नब्बे के दौर में मुंबई में अंडरवर्ल्ड के प्रभाव और पुलिस के साथ माफिया की भिड़ंत की घटनाओं को समेटा गया है।

13 जनवरी

प्राइम वीडियो पर क्राइम शो हंटर्स का दूसरा सीजन आ रहा है। यह कॉन्सपिरेसी थ्रिलर शो है। शो में लोगन लरमैन, अल पचीनो, जेरिका हिंटन, लेना ओलीन, साउल रूबीनेक अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह सीरीज का आखिर सीजन भी है। 

यह भी पढ़ें: Year Ender 2022- ओटीटी पर इस साल छाये रहे महिला किरदार, साल खत्म होने से पहले देख डालिए ये फिल्में और सीरीज

नेटफ्लिक्स पर ट्रायल बाइ फायर शो स्ट्रीम किया जाएगा। यह रियल लाइफ से प्रेरित वेब सीरीज है, जिसमें उपहार सिनेमाहाल अग्निकांड के ट्रायल की कहानी दिखायी जाएगी। सीरीज में अभय देओल और राजश्री देशपांडे लीड रोल्स में हैं, जो पीड़ित के माता-पिता के किरदार में दिखायी देंगे। शो की कहानी इन्हीं के नजरिये से दिखायी जाएगी।

16 जनवरी

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अंग्रेजी फैंटेसी सीरीज द लास्ट ऑफ अस स्ट्रीम की जा रही है। 

20 जनवरी

इजरायली वेब सीरीज फौदा का चौथा सीजन स्ट्रीम किया जाएगा। चौथे सीजन का प्रीमियर इसी साल गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया था, जिसमें शो के निर्देशक और लीड एक्टर लियोर राज शामिल हुए थे। यह बेहद चर्चित और लोकप्रिय सीरीज है। इसकी मूल भाषा हिब्रू और अरबी है। हालांकि, इसे अंग्रेजी और सबटाइटल्स के साथ देखा जा सकता है। सोनी लिव पर आयी वेब सीरीज तनाव इसी शो का आधिकारिक रीमेक है।