Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज़रा भी नहीं बदला माधुरी दीक्षित का खूबसूरत अंदाज़, 90s की ये तस्वीरें हैं सबूत

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 16 May 2018 05:56 PM (IST)

    माधुरी एक ऐसी अदाकारा हैं जिनकी केमिस्ट्री बॉलीवुड के हर हीरो के साथ कमाल की थी। शाह रुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, आमिर ख़ान, संजय दत्त, अनिल कपूर, विनोद खन्ना...! यही नहीं, आज के यंग एक्टर्स भी माधुरी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

    Hero Image
    ज़रा भी नहीं बदला माधुरी दीक्षित का खूबसूरत अंदाज़, 90s की ये तस्वीरें हैं सबूत

    मुंबई। 15 मई को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपना जन्मदिन मनाती हैं और आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि इस साल माधुरी 51 साल की हो गई हैं। लेकिन अपनी इस उम्र को मात देना माधुरी को बहुत अच्छी तरह आता है। माधुरी ने अक्सर अपने इंटरव्यू में कहा है कि डांस उनको सदा-जवां बनाए रखता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदलते वक़्त के साथ उन्होंने अपना लुक और स्टाइल ज़रूर बदला है मगर, उनके चहरे की खूबसूरती आज भी वैसी है जैसे कि फ़िल्मों में उनके शुरूआती दिनों में हुआ करती थी। उनके बर्थडे के ख़ास मौके पर ये हैं उनकी कुछ तस्वीरें जो सबूत है उनकी एवरग्रीन ब्यूटी का जिन्हें देखकर आप भी यकीन नहीं करेंगे कि माधुरी 51 साल की हो चुकीं हैं!

    यह भी पढ़ें: सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन ही नहीं Cannes में छाई हुई हैं बेटी आराध्या भी, देखें उनकी मस्ती भरी तस्वीरें

    साल 1984 में फ़िल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली माधुरी ने अब तक 72 फ़िल्मों में काम किया है। साल 1990 में फ़िल्म 'दिल' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पहला फ़िल्मफेयर अवार्ड मिला था। हालांकि, इससे पहले वो फ़िल्में 'तेज़ाब' और 'प्रेम प्रतिज्ञा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में नॉमिनेट ज़रूर हुई थीं। माधुरी ने अपने फ़िल्मी करियर में 'राम लखन', 'साजन', 'बेटा', खलनायक', 'हम आपके है कौन', 'लज्जा' जैसी कई अलग अलग जौनर की फ़िल्मों में काम किया। 

    रही बात खूबसूरती की तो माधुरी ने अपने आपको ऑनस्क्रीन हमेशा अपने केरेक्टर के अनुसार कैरी किया। कॉलेज जाने वाली शहर की लड़की हो या मां का किरदार माधुरी ने अपने सभी किरदार को बखूबी से निभाया है। इनका नाम यूं ही धक-धक गर्ल तो नहीं पड़ा!

    साल 1999 में जब माधुरी का करियर आसमान छू रहा था तो उन्होंने लॉस एंजेल्स, कैलिफ़ोर्निया में स्थित इंडियन सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली। शादी के बाद उनकी सबसे फेस्मस फ़िल्मों में से एक थी संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'देवदास' जिसमें उन्होंने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म में उन्होंने गाने 'काहे छेड़ छेड़ मोहे...' में अपनी आवाज़ भी थी। इस फ़िल्म के बाद माधुरी इंडस्ट्री से बिल्कुल गायब हो गई और अपने परिवार में रम गईं।

    यह भी पढ़ें: Cannes Film Festival में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जीता दिल, देखें ये चुनिंदा और लेटेस्ट तस्वीरें

    साल 2007 में माधुरी ने एक बार फिर फ़िल्मी इंडस्ट्री में दस्तक दी। यह फ़िल्म थी 'आजा नचले', हालांकि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई मगर, माधुरी के कमबैक से उनके फैन्स बहुत खुश हुए। इसके बाद माधुरी ने कई डांस रिऐलिटी शोज़ को भी जज किया। यह तो आप जानते ही हैं कि डांस में माधुरी की रूचि तब से थी जब वो 3 साल की हुआ करती थी और उम्र के साथ उनहोंने अपने डांस पर बहुत मेहनत की और वो प्रफेशनल ट्रेन्ड कत्थक डांसर हैं। उनके एक्सप्रेशन्स कमाल के हैं और उनके डांस मूव्स से बड़े-बड़े कोरियोग्राफर इम्प्रेस हैं।

     

    माधुरी एक ऐसी अदाकारा हैं जिनकी केमिस्ट्री बॉलीवुड के हर हीरो के साथ कमाल की थी। शाह रुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, आमिर ख़ान, संजय दत्त, अनिल कपूर, विनोद खन्ना...! यही नहीं, आज के यंग एक्टर्स भी माधुरी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। रणबीर कपूर, वरुण धवन और आलिया भट्ट ने कई बार माधुरी के साथ काम करने की इच्छा ज़ाहिर की है। रणबीर तो माधुरी के साथ फ़िल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'घाघरा' में स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं।

    माधुरी की एक ऑनलाइन डांस अकेडमी (डांस विद माधुरी) भी है जिसपर वो लोगों को डांस सीखाती हैं। माधुरी ने फ़िल्मों में अपने काम से एक्सपेरिमेंट करना अब भी नहीं छोड़ा है। वो 25 मई 2018 को रिलीज़ होने वाली मराठी फ़िल्म 'बकेट लिस्ट' में दिखाई देंगी, यह उनकी पहली मराठी फ़िल्म है। इसके अलावा माधुरी जल्द ही अनिल कपूर, अजय और रितेश देशमुख के साथ फ़िल्म 'टोटल धमाल' में भी दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें: बर्थडे से एक दिन पहले कुछ इस अंदाज़ में दिखीं माधुरी दीक्षित, देखें तस्वीरें

     

    तस्वीरों को देखकर लगता ही नहीं है कि माधुरी की उम्र बढ़ी हैं, है ना? जागरण की तरफ से माधुरी को जन्मदिन की ढेरों बधाईयां!