Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhojpuri Holi Song: होली से पहले शुरू हुई रितेश पांडेय और नेहा राज में नोकझोंक, 'रंग से एलर्जी' ने मचाय बवाल

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 05:00 PM (IST)

    Bhojpuri Holi Song होली के धूम शुरू हो चुकी है और सिंगर-एक्टर रितेश पांडेय का होली सॉन्ग रंग से एलर्जी ने इंटरनेट पर बवाल काट रखा है।भोजपुरी सॉन्ग रंग से एलर्जी दर्शकों को काफी पंसद आ रहा है

    Hero Image
    Bhojpuri Holi Song, Ritesh Pandey latest Song, Neha Raj Holi song, Rang Se Allergy

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में रितेश पांडे का नाम टॉप सिंगर्स में शुमार किया जाता है। उनके धमाकेदार गाने अक्सर वायरल हो जाते हैं। होली के पहले उनके नए गाने ने धमाल मचा रखा है। सिंगर-एक्टर रितेश पांडेय का होली सॉन्ग 'रंग से एलर्जी' ने इंटरनेट पर बवाल काट रखा है। उनका यह होली सॉन्ग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रितेश पांड ने मचाया बवाल

    म्यूजिक वीडियो में एक्टर रितेश पांडे अपने चिर परिचित अंदाज में ऑडियंस को एंटरटेन करते दिख रहे हैं और इसमें उनका साथ, एक्ट्रेज काजल राज ने दिया है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। इस गाने को रितेश पांडेय के साथ ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने रितेश पांडेय के साथ मिलकर प्लेबैक सिंगिंग किया है जो अब दर्शकों को वह पसंद भी आ रहा है।

    होली से पहले हुआ हल्ला

    'रंग से एलर्जी' में रितेश पांडेय अपनी साली काजल राज के साथ होली खेलने के लिए उससे कहते है लाइल बानी रंग... रंगब अंग अंग... साली जी ए साली जी...होली के उमंग...करा न बेढंग... साली जी ए साली जी...काहे भगेलू डेराई, नइखे घोरल मिरचाई...। इस पर काजल राज जबाव में कहती कि मोरा इरादा न फर्जी बा...ए जीजा जी... डलववाई का न तोहरा से मर्जी बा... जीजा हई रंग से एलर्जी बा...।

    गाने में जहां रितेश अपने मस्तीभरे अंदाज में डांस कर रहे हैं वही काजल उनका साथ बखूबी दे रही हैं। इस गाने में रितेश हरे रंग की शर्ट और काले रंग के जीन्स पहना है, तो काजल ने वेस्टर्न ऑउटफिट कैरी किया है।

    शिल्पी राज की आवाज का जादू

    म्यूजिक वीडियो के पिक्चराइजेशन में रितेश के साथ काजल राज डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद की जा रही। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस गाने के लिरिक्स राहुल राज पांडेय ने लिखे हैं, म्यूजिक विक्की वॉक्स का है, गाने को कंपोज राहुल राय ने किया है, वही इसकी परिकल्पना छोटन पांडेय, कैमरा सुनील बाबा, ब्रिजेश यादव और एडिट पप्पू यादव ने किया है। 

    ये भी पढ़ें

    Bigg Boss 16 Winner बनते ही Mc Stan ने दिखाया असली रंग, बदले तेवर देख लोग बोले- बाहर आते ही आवाज निकलने लग गई

    MC Stan के फैंस ने मेकर्स को सेट पर दी थी ये बड़ी धमकी? डर के मारे आखिरी वक्त पर प्रियंका को करना पड़ा बाहर