विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Winner बनते ही Mc Stan ने दिखाया असली रंग, बदले तेवर देख लोग बोले- बाहर आते ही आवाज निकलने लग गई

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Mon, 13 Feb 2023 03:44 PM (IST)

Bigg Boss 16 Winner MC Stan बिग बॉस फिनाले को खत्म हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और एमसी स्टैन ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 winner, Mc Stan Fans, Mc Stan On haters, Mc stan Shiv Thakare
Bigg Boss 16 winner, Mc Stan Fans, Mc Stan On haters, Mc stan Shiv Thakare

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 का अंत हो चुका है और इस सीजन की ट्रॉफी एमसी स्टैन के पास आ गई है। वो, शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी को हराकर, बिग बॉस 16 के विनर बन गए हैं। इसके साथ ही  सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया कि एमसी स्टैन ने पूरे सीजन कुछ नहीं किया, उन्हें कैसे विनर बना सकते हैं। अपना इतना सख्त विरोध होते देखकर अब एमसी स्टैट ने हेटर्स को करारा जवाब दिया है।

बदले एमसी स्टैन के तेवर

दरअसल, जब सलमान खान, शिव और एमसी स्टैन में से किसी एक को विनर बनाने का ऐलान करने वाले थे, सभी अपना दिल थाम कर बैठे थे, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें पता था कि शिव डिजर्व करते हैं। पर जब सलमान खान ने स्टैन का हाथ उठाया तो, खुद रैपर को भी भरोसा नहीं हुआ। उन्हें लगा कि सलमान खान कुछ प्रैंक कर रहें हैं। मौजूद लोग तो शॉक्ड रह गए कि ये हुआ क्या है।

लोगों को जमकर लगाई फटकार

प्रियंका और शिव के फैंस ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस को बायस्ड बताना शुरू कर दिया। मीडिया ने भी एमसी स्टैन से ऐसे सवाल पूछे कि वो झेप गए और कहने लगे कि मुझे खुद भी यकीन नहीं था कि मैं विनर बन जाऊंगा। इंटरनेट पर अपनी भद्द पिटी देख अब एमसी स्टैन ने हेटर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'कोई कुछ भी कहे मुझे फर्क नहीं पड़ता है'।

मुंहतोड़ दिया जवाब

स्टैन ने आगे कहा, 'मुझसे नफरत करने वाले लोग, मुझे अच्छे लगते हैं, बहुत से लोगों की तरह मैं भी शॉक्ड हूं कि शिव के रहते मैं विनर कैसे बन गया। मुझे लगता है कि मैं डिजर्व करता था, तो मुझे मिला।' बता दें कि स्टैन ने खुद ही माना था का शिव इस ट्रॉफी को उनसे ज्यादा डिजर्व करते थे, लेकिन वोट उनके ज्यादा थे। तो ये ट्रॉफी उनकी हुई।  

ये भी पढ़ें

Mc Stan के बिग बॉस 16 का विनर बनने पर अंकित गुप्ता ने उड़ाया मजाक, बोले- 'इसने पूरे सीजन सिर्फ...'

Bigg Boss 16 Winner: आखिरी वक्त पर बदला गया विनर? तीसरे नंबर पर कैसे आईं प्रियंका, फिनाले की रात का पूरा सच