विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mc Stan के बिग बॉस 16 का विनर बनने पर अंकित गुप्ता ने उड़ाया मजाक, बोले- 'इसने पूरे सीजन सिर्फ...'

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Mon, 13 Feb 2023 12:56 PM (IST)

Ankit Gupta on Bigg Boss 16 Winner Mc Stan प्रियंका चाहर चौधरी के बिग बॉस 16 फिनाले ना जीत पाने ...और पढ़ें

Ankit Gupta made fun of Mc Stan becoming the winner of Bigg Boss 16
Ankit Gupta made fun of Mc Stan becoming the winner of Bigg Boss 16

नई दिल्ली, जेएनएन।Ankit Gupta on Bigg Boss 16 Winner Mc Stan: बिग बॉस 16 का अंत हो चुका है और एमसी स्टैन के रूप में इसे अपना विनर भी मिल चुका है। सलमान खान ने जैसे ही घोषणा की, वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स से लेकर टीवी पर देख रहे दर्शकों तक, हर कोई शॉक्ड रह गया। सबको उम्मीद थी कि शिव ठाकरे या प्रियंका चाहर चौधरी में से कोई विनर बनेगा। पर वोट्स ने तो कुछ और ही कहानी लिख रखी थी, एमसी स्टैन ने भारी मतों से शिव और प्रियंका को हरा दिया।

अंकित ने उड़ाया स्टैन का मजाक

प्रियंका के खास दोस्त और बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रह चुके अंकित गुप्ता ने फिनाले के बाद एमसी स्टैन की जीत पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने टॉप 2 के बारे में नहीं सोचा था, मैंने केवल विजेता के बारे में सोचा था और वह मेरे लिए प्रियंका थी और जब ऐसा नहीं हुआ तो मैं बहुत निराश हो गया था। तो हां, यह और भी निराशाजनक था कि वह जीत नहीं पाई।'

प्रियंका के एलिमिनेशन पर रो पड़े अंकित

टेली टॉक ने जब अंकित गुप्ता से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि एमसी स्टैन जीतना डिजर्व करते थे। इस पर अंकित हंसने लगते हैं और कहते हैं, 'अब मैं क्या बोलूं। वो इंसान अच्छा है, मेरा और उसका ज्यादा इंटरेक्शन नहीं हुआ लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि उनका ज्यादा कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं था शो में। अंकित ने हंसते हुए कहा कि इससे अच्छा तो मैं था।

स्टैन की जीत पर उठाया सवाल 

बात दें कि जैसे ही सलमान खान ने टॉप 3 में से प्रियंका को एलिमिनेट किया, अंकित गुप्ता फूट-फूटकर रोने लग गए। उनके आंसू देख सलमान खान ने समझाया कि प्रियंका की जर्नी देखिए, मेरे लिए तो वो ही बिग बॉस 16 की विनर हैं। सलमान खान की बातें सुनकर अंकित ने खुद को संभाला। 

'उसने 19 हफ्ते किया क्या...'

अंकित ने इस पर कहा, 'यार दिखाया नहीं, दिख गया। बहुत बार, जब लोग अपनी भावनाओं को नियंत्रित करते हैं, तो ऐसा होता है कि आप भावुक हो जाते हैं और फिर वो बाहर आ जाता है। यह 19 हफ्ते का सपना था, और इसे डाइजेस्ट करने के लिए समय चाहिए, बेशक'।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16 Winner: आखिरी वक्त पर बदला गया विनर? तीसरे नंबर पर कैसे आईं प्रियंका, फिनाले की रात का पूरा सच

Pathaan Worldwide Collection Day 19: शाह रुख की 'पठान' ने दुनियाभर में मचाया हाहाकार, जल्द होगी 1000 करोड़ पार