विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वो 5 फिल्में जिसमें दिखा जलियांवाला बाग नरसंहार का दर्द, Kesari 2 से पहले OTT पर फटाफट देख डालिए ये मूवीज

Published: Tue, 15 Apr 2025 04:45 PM (IST)

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) इस वक्त चर्चा में है। फिल्म में अभिनेता वकील सी ...और पढ़ें

जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित फिल्में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित फिल्में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 25 अप्रैल को रिलीज होगी केसरी चैप्टर 2
  2. जलियांवाला बाग पर आधारित केसरी 2
  3. अक्षय कुमार निभा रहे मुख्य किरदार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 13 अप्रैल 1919, यह वो दिन था जब अंग्रेजी हुकूमत ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में सैकड़ों भारतीयों पर अंधाधुन गोलियां चलवाईं। यह इतिहास का सबसे दुखद दिन माना जाता है। 106 साल के उस नरसंहार के खिलाफ जो वकील अंग्रेजी सरकार से लड़ग गया था, अब उस पर फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है।

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर आगामी फिल्म केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) में जलियांवाला बाग हत्याकांड की झलक दिखाई जाने वाली है। फिल्म की कहानी दिग्गज वकील सी शंकरन नायर (C Sankaran Niar) की है जिन्होंने इस घटना से दुखी होकर अंग्रेजी सरकार के खिलाफ केस लड़ा।

करण जौहर निर्मित और करण सिंह त्यागी निर्देशित केसरी चैप्टर 2 दस दिन बाद यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। केसरी 2 से पहले कई फिल्मों में जलियांवाला बाग हत्याकांड का जिक्र हो चुका है। चलिए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।

जलियां वाला बाग (Jallian Wala Bagh)

बलराज ताह के निर्देशन में बनी फिल्म जलियां वाला बाग (1977) की सबसे चर्चित फिल्म रही है। यह जलियांवाला बाग नरसंहार पर आधारित थी। मूवी की कहानी उद्धम सिंह की थी जिन्होंने 1940 में हत्याकांड के जिम्मेदार जनरल ओ'डायर की हत्या कर दी थी। फिल्म में विनोद खन्ना, परीक्षित साहनी, शबाना आजमी, संपूर्ण सिंह गुलजर और दीप्ति नवल जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे।

OTT- YouTube

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (The Legend of Bhagat Singh)

अजय देवगन स्टारर द लेजेंड ऑफ भगत सिंह एक ऐसे फ्रीडम फाइटर की कहानी थी जिन्होंने बचपन में जलियांवाला बाग हत्याकांड देखा था। फिल्म की कहानी भगत सिंह की थी जिसका किरदार अजय देवगन ने निभाया था। राजकुमार संतोषी निर्देशित यह फिल्म अब तक की सबसे बेहतरीन मूवीज में गिनी जाती है।

OTT- Amazon Prime Video

यह भी पढ़ें- माफी की भीख नहीं, सिर्फ इस कारण Akshay Kumar चाहते हैं- 'ब्रिटिश सरकार और किंग चार्ल्स देखें Kesari 2'

The Legend of Bhagat Singh

Photo Credit - IMDb

फिलौरी (Phillauri)

यूं तो अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म फिलौरी एक रोमांटिक-हॉरर जॉनर की फिल्म है, लेकिन इसमें भी जलियांवाला बाग का दर्द दिखाय गया है। शशि (अनुष्का) जो इस वजह से सुसाइड कर लेती है क्योंकि उसका प्यार रूप (दिलजीत) वापस नहीं लौटता है और फिर वह भूतनी बन जाती है। बाद में उसे पता चलता है कि रूप जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारा गया था।

OTT- Jiostar

सरदार उद्धम (Sardar Udham)

विक्की कौशल स्टारर सरदार उद्धम (2021) भी भारतीय क्रांतिकारी उधम सिंह पर आधारित है जिन्होंने अमृतसर नरसंहार के जिम्मेदार जनरल ओ'डायर की हत्या की थी। फिल्म का निर्देशन सूजित सिरकर ने किया था।

OTT- Amazon Prime Video

Photo Credit - IMDb

रंग दे बसंती (Rang De Basanti)

देशभक्ति से भरी फिल्म रंग दे बसंती में भी जलियांवाला बाग हत्याकांड की झलक देखने को मिलती है। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की है जिनके अंदर स्वतंत्रता सेनानियों का किरदार निभाते-निभाते देशभक्ति जाग जाती है। फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी, कुणाल कपूर और आर माधवन जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे।

OTT- Netflix

यह भी पढ़ें- कानून के मैदान में ब्रिटिश सत्ता से भिड़े थे C Sankaran Nair, केसरी 2 में Akshay Kumar निभा रहे बहादुर वकील का किरदार