विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Avika Gor की हॉरर फिल्म 'ब्लडी इश्क' को मिला तेलुगु ऑडियंस का प्यार, खुशी से झूम उठी 'बालिका वधू' एक्ट्रेस

Published: Fri, 02 Aug 2024 01:06 PM (IST)

अविका गौर (Avika Gor) ने टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक में खूब नाम कमाया। हिंदी के अलावा साउथ में भी ...और पढ़ें

अविका गौर से खास बातचीत/ फोटो- Instagram
अविका गौर से खास बातचीत/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अविका गौर की ब्लडी इश्क को मिल रहा है प्यार
  2. बैक टू बैक हॉरर फिल्मों में काम कर रही हैं अविका
  3. डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कुछ दिनों पहले हुई है रिलीज

 दीपेश पांडेय, मुंबई। छोटी सी उम्र में टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने वाली अविका गौर (Avika Gor) किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कलर्स के सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी बनकर लोगों का दिल जीता, इसके बाद वह ससुराल सिमर का में आईं।

टेलीविजन के बाद उन्होंने हिंदी और दक्षिण सिनेमा में भी अपने कदम जमाए। अविका गौर की हाल ही में हॉरर फिल्म 'ब्लडी इश्क' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है।

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, तेलुगु में उनकी फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है, जिस पर अविका गौर ने अपनी खुशी जाहिर की है।

अविका गौर हॉरर फिल्मों में आजमा रही हैं हाथ

अविका गौर बैक टू बैक हॉरर फिल्मों में अपना हाथ आजमा रही हैं। बीते साल रिलीज हुई फिल्म 1920 हॉरर ऑफ द हार्ट्स के बाद अब अभिनेत्री अविका गौर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हालिया रिलीज फिल्म 'ब्लडी इश्क' में नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग वेडिंग को लेकर अविका गौर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैंने उससे शादी कर ली'

इस फिल्म में उनके साथ वरदान पुरी और जेनिफर पिसिनाटो मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। अपनी मूवी के बारे में दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए अविका ने दोबारा हॉरर फिल्म करने पर कहा,

"1920 हॉरर ऑफ द हार्ट्स सिर्फ हिंदी में नहीं, बल्कि तेलुगु में भी डब करके प्रदर्शित हुई, वहां भी बहुत प्यार मिला। लोग देखना चाहते हैं कि काम के साथ मैं कितने नए प्रयोग करती हूं। जब दोबारा ऐसा अवसर मिला तो इससे अच्छा और क्या हो सकता था"।

साउथ सिनेमा में काम करके खुश हूं- अविका गौर

हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय फिल्में भी कर रहीं अविका के अनुसार, उन्होंने व्यापक लोकप्रियता धारावाहिक बालिका वधू के दौर में ही देख ली थी। अविका कहती हैं कि, "मेरे शो बालिका वधू की पहुंच देश के बड़े हिस्से में थी। तेलुगु और तमिल सिनेमा की पूरे देश में लोकप्रियता पहले से ही है।

हां, पैन (प्रेजेंस अक्रॉस नेशन) इंडिया फिल्म शब्द का प्रयोग अब शुरू हुआ है। मैं रवि तेजा, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों की हिंदी में डब फिल्में बचपन से देखती आई हूं। मुझे अच्छा लग रहा है कि दक्षिण के सिनेमा में मुझे अवसर मिल रहे हैं। मैं नई भाषा समझने की कोशिश कर रही हूं। मेरी मेहनत को दर्शकों ने भी सराहा है"।

यह भी पढ़ें: Avika Gor Birthday: 'बालिका वधू' से नहीं किया था अविका गौर ने डेब्यू, क्यों करने लगी थीं खुद से नफरत?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।