विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग वेडिंग को लेकर अविका गौर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैंने उससे शादी कर ली'

Published: Tue, 23 Jul 2024 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2024 02:05 PM (IST)

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अविका गौर (avika gor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों ...और पढ़ें

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी (फोटो इंस्टाग्राम)
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी (फोटो इंस्टाग्राम)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी शो बालिका वधु से घर-घर में आनंदी के नाम से मशहूर हुईं अविका गौर पहले से काफी बदल चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 27वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था। जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस की आने वाली तेलुगु थ्रिलर फंतासी फिल्म 'शंमुख' का पोस्टर भी रिलीज हुआ था। टीवी पर फेमस होने के बाद अब अविका बड़े पर्दे पर छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक अपडेट सामने आया है। अविका काफी समय से ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज भी साझा करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने मिलिंद संग अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी हैं। बीते दिनों खबर थी कि आनंदी ने चोरी छिपे शादी कर ली है।

ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बोलीं अविका 

एक्ट्रेस अविका गोर हाल ही में हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट शो का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इतना ही नहीं उन्होंने अपने वेडिंग प्लान्स को लेकर भी बातें की और ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।

यह भी पढ़ें- Avika Gor Birthday: 'बालिका वधू' से नहीं किया था अविका गौर ने डेब्यू, क्यों करने लगी थीं खुद से नफरत?

बातचीत के दौरान जब अविका से उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''वह 9-5 कॉर्पोरेट लड़का है, जो एक एनजीओ भी चलाता है। वह इंडस्ट्री से नहीं हैं। हम हैदराबाद में एक मित्र के माध्यम से एक-दूसरे से मिले। उन्होंने शुरू में छह महीने के लिए मुझसे दोस्ती की। मैं उसे पहले दिन से ही पसंद करने लगी थी। शुरुआत में मैं भी दोस्त बनने को तैयार हो गई थी, लेकिन कुछ ही हफ्तों में मुझे उसके बारे में पूरा यकीन हो गया।

'मेरे ख्याल से मैंने उससे शादी कर ली है'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैंने उसे छह महीने पहले प्रपोज किया था। वो बहुत समझदार है। छह महीने के बाद उसने मुझसे कहा, 'ठीक है, मैं भी तुमसे प्यार करता हूं!' तो मैंने उससे पूछा, 'ये 6 महीने क्या ड्रामा था?' एक अच्छे लड़के की तरह उन्होंने मुझे समझाया कि वह चीजों में जल्दबाजी नहीं करना चाहते और देखना चाहते हैं कि हम वास्तव में एक दोस्त के रूप में एक-दूसरे को पसंद करते हैं और तभी हम बात को आगे बढ़ाएंगे।

मेरे हाथ में होता तो मैं साढ़े चार साल पहले शादी कर चुकी होती। कुछ सोचना नहीं था। अब जो है यही है। मेरे दिमाग में तो हो चुकी है शादी, लेकिन वह काफी समझदार है। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम अभी भी 26 साल की हो और मैं 32 साल का। तुम अपना समय काम करने और जीवन को देखने में लगाओ।''

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म

अविका गौर ने टीवी पर बालिका वधू और ससुराल सिमर का जैसे शो काम किया है। इसके अलावा कई साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब जल्द ब्लडी इश्क में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें-  रिलीज हुआ विक्रम भट्ट की फिल्म Bloody Ishq का ट्रेलर, फैंस को याद आई बिपाशा बसु की 'राज'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।