विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Avika Gor Birthday: 'बालिका वधू' से नहीं किया था अविका गौर ने डेब्यू, क्यों करने लगी थीं खुद से नफरत?

Published: Fri, 28 Jun 2024 02:36 PM (IST)

अविका गौर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई शो और फिल्मों में काम कर अपनी ...और पढ़ें

अविका गौर का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
अविका गौर का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. 30 जून को 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी अविका
  2. कम उम्र में रखा था अभिनय की दुनिया में कदम
  3. इस मूवी से अविका ने किया बॉलीवुड डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'बालिका वधु' का जिक्र हो, तो सबसे पहले जिस किरदार का नाम लोगों के दिमाग में आता है, वो 'आनंदी' हैं। इस शो में यह किरदार अविका गौर ने निभाया था और इसी के साथ उन्होंने घर-घर में इसी रोल से अपनी एक अलग पहचान बनाई। अविका ने न सिर्फ अपनी मासूमियत से, बल्कि जबरदस्त एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीता।

आज अविका गौर साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रही हैं। हालांकि, बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि उन्होंने बालिका वधु से अपना डेब्यू नहीं किया था। बता दें कि 30 जून को अविका अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प किस्से।

यह भी पढ़ें: 'शर्मनाक...', खुद के ही बॉडीगार्ड से हैरेस हुईं Avika Gor, दोबारा गलत हरकत करने पर एक्ट्रेस ने उठाया था ये कदम

बचपन से था एक्टिंग का शौक

अविका गौर का जन्म 30 जून, 1997 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने वही प्राइवेट स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी में काम करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अविका को लगभग 10 साल की उम्र में ही काम मिलना शुरू हो गया था।

बालिका वधु नहीं था अविका का डेब्यू शो

अविका गौर के बहुत से फैंस यह जानते हैं कि उन्होंने बालिका वधु से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है, लेकिन वह 2007 में डेब्यू कर चुकी थीं। उनका पहला शो 'शशश कोई है' था। हालांकि, उनको पहचान कलर्स के शो बालिका वधु ने दिलाई। इसके बाद वह 'ससुराल सिमर का' में दिखाई दी थीं। इस शो में उन्होंने रोली का किरदार निभाया।

इस शख्स को डेट कर रही हैं अविका

'ससुराल सिमर का' शो में एक्ट्रेस मनीष रायसिंघन के अपोजिट नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया और इसके बाद इनके अफेयर की खबरें भी आने लगीं। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि वह बिना शादी किए मां बनने वाली हैं। हालांकि, बाद में अविका ने इन पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह मिलिंद चांदवानी को डेट कर रही हैं।

खुद से नफरत करने लगी थीं अविका

एक बार एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी को शेयर किया था। उस दौरान उन्होंने बताया था कि मुझे आज भी वो रात याद है, जब मैंने खुद को शीशे में देखा और मैं रोने लग गई थी। यहां तक की मुझे खुद से नफरत होने लगी थी। अविका ने बताया कि बड़े हाथ, पैर और बढ़ा हुआ पेट, मैंने बहुत कुछ जाने दिया। हमारी बॉडी अच्छे से ट्रीट होना डिजर्व करती है, लेकिन मैंने इसे बिल्कुल सम्मान नहीं दिया।

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

अविका गौर ने टीवी के बाद बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू किया और उन्होंने '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट' से बड़े पर्दे पर कदम रखा। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: 'ब्लडी इश्क' में Avika Gor ने कैसे शूट किए इंटीमेट सीन?, सच्चाई कर सकती है हैरान, कहा- 'मेरी बॉडी काफी हद तक...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।