विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashish Vidyarthi: पहली पत्नी से तलाक और 57 साल में दूसरी शादी पर बोले आशीष विद्यार्थी- 'उम्र मायने नहीं रखता'

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Fri, 26 May 2023 07:25 PM (IST)

Ashish Vidyarthi Second Marriageरूपाली बरुआ के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद 57 साल के अभिनेता आशीष विद्यार्थी ...और पढ़ें

Ashish Vidyarthi says on divorce from first wife
Ashish Vidyarthi says on divorce from first wife

नई दिल्ली, जेएनएन। आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधने के बाद अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने गुरुवार को कोलकाता में रूपाली बरुआ से शादी की। उन्होंने अपनी पहली पत्नी पीलू विद्यार्थी से तलाक के बारे में बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और तलाक के बाद रूपाली से मिलने की बात भी कही।

आशीष विद्यार्थी ने पहली बार तलाक पर की बात

आशीष विद्यार्थी ने कहा, “हम सभी खुश रहना चाहते हैं। तो, लगभग 22 साल पहले, पीलू और मैं मिले और हमने शादी कर ली और यह बहुत अमेजिंग था। हमारे पास अर्थ था जो अब 22 वर्ष का है और वह काम कर रहा है। लेकिन, किसी तरह, पिछले दो सालों से, पीलू और मैंने पाया कि इस खूबसूरत पारी के बाद जो हमने एक साथ खेली थी, हमने महसूस किया कि जिस तरह से हमने भविष्य को देखा वह एक दूसरे से थोड़ा अलग था।

पहली पत्नी के साथ 22 साल का था साथ

आगे उन्होंने कहा, हां, हमने पूरी कोशिश की, अगर हम मतभेदों को सुलझा सकते हैं, लेकिन फिर हमने पाया कि मतभेदों को सुलझाया जा सकता है, लेकिन यह एक तरह से होगा कि हम में से एक दूसरे पर थोपेगा और वह खुशी छीन लेगा। खुशी हम सब चाहते हैं, है ना? तो, उस समय हम दोनों एक साथ बैठे और कहा कि हम इसे अच्छे नोट पर खत्म करेंगे।"

View this post on Instagram

A post shared by Ashish Vidyarthi Avid Miner (@ashishvidyarthi1)

अच्छे नोट पर खत्म किया रिश्ता

"अगर हम प्यार से एक साथ नहीं चल सकते हैं, तो आइए अलग-अलग चलें लेकिन खुश रहें और यही हमने किया। सहजता के साथ, हमने अपने रास्ते अलग कर लिए। लेकिन, मेरा दृढ़ विश्वास था कि मैं शादी करना चाहता हूं क्योंकि मैं किसी के साथ जर्नी करना चाहता हूं। तो, मुझे किसी का साथ मिल गय। मैं उस समय 55 साल का था, जब मैंने कहा कि मैं चाहता हूं कि किसी से शादी करूं। इस तरह मैं रूपाली बरुआ से मिला।"

60 के नहीं 57 के हैं आशीष विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी ने वीडियो में आगे कहा- "हमारी चैटिंग हुई फिर हम एक साल पहले मिले। हमें एक दूसरे के बारे में कुछ दिलचस्प पता चला और हमने सोचा कि हम पति-पत्नी के रूप में एक साथ चल सकते हैं। इसलिए रूपाली और मैंने शादी कर ली। वो 50 की है और मैं 57 का, 60 की नहीं, लेकिन उम्र मायने नहीं रखती मेरे दोस्त। हम में से हर एक खुश रह सकता है। हमारी उम्र चाहे जो भी हो, है ना? इसलिए, बस आपको बताना चाहता हूं, आइए सम्मान के साथ आगे बढ़ते रहें, कि लोग अपना जीवन कैसे जी रहे हैं।"