विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashish Vidyarthi ने दूसरी पत्नी के गले में पहनाया खूबसूरत मंगलसूत्र, रूपाली संग अनदेखी तस्वीरें वायरल

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 26 May 2023 06:12 PM (IST)

Ashish Vidyarthi Wedding Unseen Photos बिच्छू एक्टर आशीष विद्यार्थी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

Ashish Vidyarthi Wedding Unseen Photos Viral With Second Wife Rupali Barua Tied Mangalsutra Watch Video/Instagram
Ashish Vidyarthi Wedding Unseen Photos Viral With Second Wife Rupali Barua Tied Mangalsutra Watch Video/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ashish Vidyarthi Wedding: हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। बिच्छु एक्टर ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी असम से ताल्लुक रखने वालीं बिजनेसवुमन रूपाली बरुआ से की।

कई हिंदी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले आशीष विद्यार्थी की उनकी दूसरी पत्नी संग अब शादी की कई अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस एक्टर को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पत्नी के गले में पहनाया खूबसूरत मंगलसूत्र

आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ ने बीते दिन कोलकाता के टोली क्लब में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। वेडिंग न्यूज सोशल मीडिया पर आउट होने के बाद अब इस कपल की कई अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं।

पहली तस्वीर में जहां आशीष विद्यार्थी और रुपाली बड़े ही प्यार से कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं अन्य तस्वीर आशीष रूपाली के गले में गोल्डन रंग का खूबसूरत सा मंगलसूत्र पहना रहे हैं।

रूपाली के चेहरे की खुशी इन तस्वीरों में देखते ही बन रही है। एक अन्य तस्वीर में आशीष अपनी दूसरी पत्नी संग झूमकर ठुमके लगा रहे हैं।

परिवार के साथ दिए जमकर पोज

आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रूपाली बरुआ को उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए अपना आशीर्वाद देने के लिए कई सितारे पहुंचें। आपको बता दें कि आशीष विद्यार्थी ने इससे पहले पिल्लो बरुआ उर्फ राजोश्री से शादी की थी। दोनों ने साल 2021 में 22 साल की शादी के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए।

आशीष विद्यार्थी और रूपाली ने 25 मई को अपने करीबी लोगों के बीच कोर्ट मैरिज की। रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल जल्द ही कोलकाता में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाला है। आशीष विद्यार्थी के करियर की बात करें तो उन्होंने 11 अलग-अलग भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

इस फिल्म से आशीष विद्यार्थी ने की थी शुरुआत 

1962 में दिल्ली में जन्में आशीष विद्यार्थी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में ट्रक धिना धिन से की थी। इसके बाद उन्होंने 1991 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और काल संध्या पहली फिल्म में काम किया। आशीष विद्यार्थी को 'द्रोहकाल' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए सम्मानित किया गया था।