विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt नहीं करना चाहती थीं 'हाईवे' मूवी, इम्तियाज अली ने बताया- क्यों 18 साल की एक्ट्रेस को ही किया कास्ट?

Published: Mon, 17 Mar 2025 09:23 AM (IST)

हाईवे एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली ...और पढ़ें

इम्तियाज ने इसलिए आलिया को हाईवे में किया था कास्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इम्तियाज ने इसलिए आलिया को हाईवे में किया था कास्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. इम्तियाज अली ने बनाई थी हाईवे फिल्म
  2. लीड रोल में थे आलिया भट्ट-रणदीप हुड्डा
  3. 30 साल की एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे डायरेक्टर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इम्तियाज अली सिनेमा जगत के दिग्गज निर्देशकों में गिने जाते हैं। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इम्तियाज की कास्टिंग भी दमदार होती है। गीत की भूमिका में करीना को लेना हो या फिर वीरा के रोल में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को कास्ट करना हो, इम्तिताज अली की कास्टिंग हमेशा ऑन-पॉइंट रही है।

हाल ही में, इम्तियाज अली ने खुलासा किया कि वह हमेशा से जब वी मेट के लिए करीना कपूर खान को ही गीत के रूप में कास्ट करना चाहते थे, लेकिन हाईवे में आलिया भट्ट को लेने से पहले उन्होंने कुछ और ही प्लानिंग की थी। उन्होंने बताया कि पहले वह एक मेच्योर एक्ट्रेस को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

क्यों आलिया को किया था कास्ट?

गेम चेंजर पॉडकास्ट में इम्तियाज अली ने कहा, "हमारे काम में कोई अर्थमैटिक नहीं है। यह एक सहज प्रक्रिया है। मैंने सोचा था कि मैं हाईवे के लिए एक 30 साल की मेच्योर एक्ट्रेस को कास्ट करूंगा। एक ऐसी शख्सियत जिसने दुनिया देखी हो और जो विद्रोह कर सके। मगर जब मैं आलिया से मिला, तो मैंने सोचा, 'यह लड़की है।'"

Alia Bhatt

Photo Credit - IMDb

18 साल की आलिया में देखी खासियत

इम्तियाज अली ने आगे कहा, "आलिया भट्ट उस समय सिर्फ 18 साल की थीं, लेकिन उनमें वह भावनात्मक गहराई थी जो किरदार के लिए जरूरी थी। उन्होंने तब ज्यादा काम नहीं किया था और मैंने उनकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर भी नहीं देखी थी, लेकिन जिस तरह से वह बोलती थीं- वह बहुत आकर्षक था। उनके पास एक ऐसा गुण था जो इस किरदार के लिए शानदार था।"

यह भी पढ़ें- Imtiaz Ali ने क्रिसमस के मौके पर फैंस को दिया सरप्राइज, Fahadh Faasil स्टारर फिल्म के टाइटल से उठाया पर्दा!

Alia Bhatt movie

Photo Credit - IMDb

आलिया भट्ट नहीं करना चाहती थी हाईवे

इम्तियाज अली की फिल्म कौन नहीं करना चाहता है? हालांकि, जब आलिया को हाईवे ऑफर हुई तो वह यह करने के लिए राजी नहीं हो रही थीं। इसकी वजह बताते हुए डायरेक्टर ने कहा, "मैं उनके घर जाता था और भट्ट (आलिया के पिता महेश भट्ट) साहब उन्हें यह भूमिका निभाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। वह थोड़ी डरी हुई थीं क्योंकि हर सीन में वह थीं। उन्हें शक था कि क्या वह यह भूमिका निभा पाएंगी? क्योंकि यह कोई आसान फिल्म नहीं थी।"

यह भी पढ़ें- 'जिसको जिस चीज में मजा...', Ranveer Allahbadia के अश्लील कमेंट पर इम्तियाज अली का बयान, मनोज बाजपेयी ने भी दी ये सलाह