Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alia Bhatt को दोस्त मानती हैं सास नीतू कपूर, एक्ट्रेस के 32वें जन्मदिन पर शेयर की खास फोटो

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 04:56 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 32वां जन्मदिन (Alia Bhatt Birthday) सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग और फैंस जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेत्री की सास और एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी आलिया को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उनकी पोस्ट के नोट ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

    Hero Image
    नीतू कपूर ने दी आलिया भट्ट को बर्थडे की शुभकामनाएं (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए आज का दिन स्पेशल है। 15 मार्च को अभिनेत्री अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स आलिया को बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच उनकी सास नीतू कपूर ने भी खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर आलिया भट्ट ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। गंगुबाई काठियावाड़ी से लेकर आरआरआर जैसी फिल्मों के लिए उनके काम की सराहना होती है। खैर, आज के दिन एक्ट्रेस को उनके परिवार वाले अच्छा महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

    नीतू कपूर ने किया आलिया को बर्थडे विश

    रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों भी वह फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरती नजर आती हैं। आलिया के जन्मदिन के स्पेशल दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया। दरअसल, सास नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके साथ एक प्यारा नोट लिखते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- नितेश तिवारी के नए प्रोजेक्ट में Aamir Khan और Ranbir Kapoor दिखेंगे एक साथ, आलिया ने दिखाया पहला पोस्टर

    बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने आलिया को बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी खूबसूरत दोस्त। यह तस्वीर मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि यह हमारी पहली मुलाकात में से एक है। आप हमेशा खुश रहो और ऐसे ही सभी का आशीर्वाद पाती रहो। ढेर सारा प्यार।' बता दें कि आलिया ने भी अपनी सास की पोस्ट को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए, 'लव यू लिखा है।' 

    आलिया की ननद ने भी दी जन्मदिन की बधाई

    सोशल मीडिया पर फिल्मी दुनिया से जुड़े ज्यादातर पॉपुलर सितारे आलिया भट्ट के लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। नीतू कपूर से पहले रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आलिया की ननद ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी डार्लिंग आलिया। लव यू टू द मून एंड बैक।' इसके अलावा, एक्ट्रेस की बहन पूजा भट्ट ने स्पेशल पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे आलिया। तुम हमेशा अपने चेहरे पर बच्चों जैसी मासूमियत और सच्चाई बनाए रखना।'

    Photo Credit- Instagram

    काम के मोर्चे पर बात करें तो आलिया को जल्द ही वाईआरएफ की ‘स्पाई यूनिवर्स’ फिल्म ‘अल्फा’ में देखा जाएगा। इसके अलावा, उनके पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ फिल्म भी है। इसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

    ये भी पढ़ें- Deb Mukherji Death: बर्थडे पार्टी छोड़ Ayan Mukherji को सहारा देने पहुंचे Ranbir-Alia, काजोल के भी नहीं थमे आंसू