विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका, करीना नहीं...ये है Akshay Kumar की फेवरेट एक्ट्रेस, 8 फिल्मों में साथ कर चुकी हैं काम

Published: Sun, 21 Sep 2025 07:02 PM (IST)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार(Akshay Kumar) हाल ही में आप की अदालत में नजर आए। अपने अब तक ...और पढ़ें

कौन है अक्षय कुमार की फेवरेट एक्ट्रेस (फोटो-इंस्टाग्राम)
कौन है अक्षय कुमार की फेवरेट एक्ट्रेस (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। अपने दशकों लंबे करियर में उन्होंने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। एक्टर की हाल ही में फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' रिलीज हुई है जिसको दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

कौन है अक्षय कुमार की फेवरेट हीरोइन

हाल ही में अक्षय कुमार शो 'आप की अदालत' में नजर आए, जहां एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि उनकी पसंदीदा हीरोइन कौन है। इस पर अक्षय ने बिना देर किए कहा, "मेरी पसंदीदा हीरोइन... असल में मैंने सभी के साथ काम किया है। फिर थोड़ा रुकते हैं और कटरीना का नाम लेते हैं।"

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 vs Raid 2: 'अमय पटनायक' पर भारी पड़ गई दोनों जॉलियों की वकालत, कमाई में रेड 2 का पत्ता साफ

इन फिल्मों में साथ किया है काम

अक्षय और कटरीना ने आठ बॉलीवुड फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें साल 2006 में आई हमको दीवाना कर गए, साल 2007 में आई नमस्ते लंदन, वेलकम (2007), सिंह इज़ किंग (2008), ब्लू (2009), दे दना दन (2009), तीस मार खां (2010) और सूर्यवंशी (2021) है।

हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया - कटरीना

कटरीना ने द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी का प्रमोशन करते हुए अक्षय के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, "मैं अक्षय का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, क्योंकि मेरे शुरुआती दिनों में उन्होंने एक को-एक्टर के तौर पर मेरा बहुत साथ दिया। जब भी मैं कोई शॉट देती थी, वह मेरे सामने खड़े होकर मेरा हौसला बढ़ाते थे। उनकी प्रतिक्रिया ने मुझे अपने अभिनय कौशल को बेहतर बनाने में मदद की और मैं निश्चित रूप से कह सकती हूं कि वह उन कुछ अभिनेताओं में से एक थीं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया।"

जॉली एलएलबी 3 में नजर आए अक्षय

जॉली एलएलबी 3, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस कोर्टरूम ड्रामा में अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, सीमा बिस्वास और गजराज राव भी हैं। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित, जॉली एलएलबी 3 इस लीगल कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है। इस मूवी में पार्ट 1 और पार्ट 2 के दो जॉली पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म ने तीन दिनों में 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar के साथ परेश रावल की लड़ाई पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वह डरे हुए थे लेकिन...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।