विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

National Film Awards 2025: मोहनलाल की स्पीच ने जीता दिल, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड विनर को मिला स्टेंडिंग ओवेशन

Published: Wed, 24 Sep 2025 08:56 AM (IST)

71st National Film Awards दिल्ली में 23 सितंबर को हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ...और पढ़ें

मोहनलाल की स्पीच सुनकर लोगों ने दिया स्टेंडिंग ओवेशन/ फोटो- X Account
मोहनलाल की स्पीच सुनकर लोगों ने दिया स्टेंडिंग ओवेशन/ फोटो- X Account

HighLights

  1. सुपरस्टार मोहनलाल को मिला स्टेंडिंग ओवेशन
  2. मलयालम स्टार की स्पीच ने जीत लिया सबका दिल
  3. दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से किया गया मोहनलाल को सम्मानित

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 का आयोजन किया गया। जहां शाह रुख खान से लेकर रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी, करण जौहर और एकता कपूर जैसी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियां पहुंची।

इस मौके पर 65 वर्षीय सुपरस्टार मोहनलाल को साउथ सिनेमा में अपने कंट्रीब्यूशन के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस खास मौके पर उनकी स्पीच ने सभी का दिल जीत लिया और साथ ही जब वह इस खास पुरस्कार को लेने जा रहे थे, तो उनके सम्मान में वहां मौजूद लोग खड़े हो गए।

सम्मान में लोगों ने खड़े होकर बजाई तालियां

किसी भी एक्टर के लिए ये बड़े गर्व की बात होती है, जब उसे बड़ी-बड़ी हस्तियां स्टेंडिंग ओवेशन देती हैं। 71st नेशनल फिल्म अवॉर्ड के मौके पर जैसे ही मोहनलाल मंच की तरफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों दादा साहेब अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर पहुंचें, वहां पर बैठे सभी लोगों ने उन्हें स्टेंडिंग ओवेशन दिया।

यह भी पढ़ें- 71st National Film Awards: अवॉर्ड जीतने के बाद चार दिग्गज एक फ्रेम में आए नजर, SRK ने Mohanlal को लगाया गले

इस मौके पर साउथ सुपरस्टार की स्पीच भी हर किसी के दिल को छू गई। उन्होंने अपनी फिल्मों और सफलता का क्रेडिट खुद नहीं लिया, बल्कि पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को दिया।

"मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर, मैं उस स्टेट का दूसरा और सबसे यंग व्यक्ति हूं, जिसे राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। ये पल मेरा अकेले का नहीं है। ये अवॉर्ड पूरी मलयालम इंडस्ट्री के लिए है। मैं इस पुरस्कार को हमारी इंडस्ट्री, लेगेसी, क्रिएटिविटी के लिए एक कलेक्टिव ट्रिब्यूट के रूप में देखता हूं। जब मुझे ये समाचार मिला, तो मैं खुशी से फूले नहीं समाया, सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि मुझे ये सम्मान दिया जा रहा है, बल्कि मुझे इस चीज के लिए चुना गया है कि मैं हमारी सिनेमैटिक आवाज को आगे लेकर जाऊं। ये मेरी खुशकिस्मती है कि किस्मत ने मुझे ये मौका दिया है कि मैं ये अवॉर्ड स्वीकार करूं उन सभी लोगों के लिए, जिन्होंने मलयालम इंडस्ट्री को अपने विजन और कलाकारी से शेप दिया है। सच कहूं तो मैंने कभी इस पल का सपना भी नहीं देखा था"।

Photo Credit- Instagram

चार दशक से भी ज्यादा साउथ फिल्मों में बने रहने और लगातार लोगों का मनोरंजन करने के लिए सलेक्शन कमिटी ने मोहनलाल को इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 के लिए चुना था।

इन सितारों ने भी जीता अवॉर्ड

मोहनलालके अलावा शाह रुख खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर, विक्रांत मैसी को फिल्म 12th फेल के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। वहीं रानी मुखर्जी को भी फिल्म ',मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। शिल्पा राव को 'जवान' के गाने चलेया के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया।

Photo Credit- Instagram

इसके अलावा आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को भी अलग-अलग कैटेगरी में कई अवॉर्ड्स मिले, जिसे निर्माता करण जौहर रिसीव करने पहुंचे। जानकी बोड़ीवाला को उनकी गुजराती फिल्म 'वश' के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कटहल को बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड मिला, डायरेक्टर यशोवर्धन मिश्रा को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें- 71st National Film Awards Highlights: मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, बेस्ट फिल्म बनी 12th फेल