विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड चुनाव: आचार संहिता उल्लंघन में 10 को नोटिस, तीन पर मुकदमें

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 04:14 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2017 02:15 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता उल्लंघन के कुल 171 मामले सामने आ चुके हैं और 42 लोगों के विरुद्ध मामले दर्ज कराए जा चुके हैं।

उत्‍तराखंड चुनाव: आचार संहिता उल्लंघन में 10 को नोटिस, तीन पर मुकदमें
उत्‍तराखंड चुनाव: आचार संहिता उल्लंघन में 10 को नोटिस, तीन पर मुकदमें

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: निर्वाचन आयोग की तमाम सख्ती के बावजूद विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले जारी हैं। कुल 10 मामलों में विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए। इनमें से तीन मामलों में निर्वाचन विभाग ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई। प्रदेशभर में अब तक आचार संहिता उल्लंघन के कुल 171 मामले सामने आ चुके हैं और 42 लोगों के विरुद्ध मामले दर्ज कराए जा चुके हैं।

चार जनवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद से अभी तक बिना अनुमति के सभा करने के 22, प्रलोभन देने के पांच, लाउडस्पीकर के प्रयोग पर चार और वाहनों के दुरुपयोग पर तीन लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनके साथ ही सोशल मीडिया पर प्रचार समेत अन्य मामलों में 137 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः वोट कटवा बने राजनीतिक दलों की आफत

आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में प्राथमिकी दर्ज किए जाने में ऊधमसिंहनगर सबसे आगे है। यहां कुल 11 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद बागेश्वर और पौड़ी सात-सात मामलों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसी कड़ी में नैनीताल में चार, देहरादून, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई, उत्तरकाशी और चमोली में दो-दो मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड एसेंबली इलेक्शनः बागियों को याद दिलाया राहुल से किया वायदा

1.28 करोड़ की शराब जब्त

आचार संहिता लागू होने से अब तक आबकारी और पुलिस विभाग मिलकर 1.28 करोड़ रुपये की कुल 46461 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त कर चुके हैं। इसमें पुलिस ने 14371 और आबकारी विभाग ने 32089 लीटर शराब पकड़ी। इसके साथ ही अभी तक 26.80 किलोग्राम चरस भी अलग-अलग स्थानों से जब्त की गई है। इन मामलों में अब तक 1148 लोगों के विरुद्ध मुकदमें दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा इलेक्शनः मातृशक्ति के हाथों में जीत की कुंजी

1.19 करोड़ की राशि पकड़ी

आचार संहिता लागू होने के बाद से अभी अभी तक तमाम विभागों ने अलग-अलग कार्रवाई में कुल 1.19 करोड़ की राशि जब्त की है। इस में उत्तरकाशी से 3.87 लाख, चमोली से 54.70 लाख, रुद्रप्रयाग से 14.40 लाख, टिहरी से 2.43 लाख, देहरादून से 15.50 लाख, पौड़ी से 17.55 लाख, बागेश्वर से एक लाख, अल्मोड़ा से 2.27 लाख, चंपावत से 2.83 लाख, नैनीताल से 1.28 लाख और ऊधमसिंहनगर से 1.15 लाख रुपये जब्त किए गए।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।