यूपी चुनावः मायावती ने सपा-भाजपा पर बोला हमला, कहा इनको वोट देकर बर्बाद न करें
सपा सरकार में विकास के जो भी थोड़े बहुत काम किये गए हैं उनकी शुरुआत बसपा सरकार में ही कर दी गयी थी। समाजवादी पार्टी सरकार में काम कम और अपराध ज्यादा बोलता रहा है।
लखनऊ (जेएनएन)। तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिये बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज फतेहपुर और इलाहाबाद में रैली को संबोधित करते हुये सपा और भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। मायावती ने कहा कि आप लोग प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं। प्रदेश की जनता में केंद्र की गलत नीतियों के कारण आक्रोश है। प्रदेश में हर तरफ असुरक्षा और आतंक का माहौल है। सपा सरकार में विकास के जो भी थोड़े बहुत काम किये गए हैं उनकी शुरुआत बसपा सरकार में ही कर दी गयी थी। समाजवादी पार्टी सरकार में काम कम और अपराध ज्यादा बोलता रहा है। सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने पुत्र मोह में कदम कदम पर अपने भाई शिवपाल को अपमानित किया है। अगर आप अपना वोट सपा को देते हैं तो वो न सिर्फ बेकार जायेगा बल्कि इसका फायदा बीजेपी को होगा।
यह भी पढ़ें- पूर्वाचल में सपा को झटका, मंत्री विजय मिश्र का सपा से इस्तीफा
मायावती ने कहा कि पीएम मोदी कितनी भी नाटकबाजी क्यों न करले मगर यहाँ की जनता इनको अपना आशीर्वाद देने वाली नही है। बीजेपी ने लोकसभा के चुनाव में किये अपने वादों को अभी तक नही पूरा किया।
दलितों के साथ मुस्लिम का वोट जुड़ जाने से बीजेपी को सबक मिल जायेगा और बीजेपी की सरकार नही बनेगी। पीएम मोदी ने जनता का ध्यान बांटने के लिए नाटकबाजी की। नोटबंदी के फैसले से लाखों लोग बेरोजगार हुए। केन्द्र की सरकार ने पूंजीपतियों और धन्नासेठों को ही लाभ दिया है। केन्द्र की सरकार ने देश की जनता को आज तक नही बताया की तीन माह मे कितना कालाधन आया। नोटबंदी का फैसला जनता का ध्यान बंटाने के लिए किया गया। अति पिछड़े जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की चिठ्ठी केंद्र को लिखी लेकिन केंद्र ने स्वीकार नहीं किया।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-सपा गठबंधन रहने का दावा
आतंकवाद के मामले में मुस्लिमों को शक के आधार पर बीजेपी देख रही है। बीजेपी ने पूर्व में अपने के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में RSS के इशारे पर काम किया। विरोधी पार्टी के लोग मीडिया सर्वे से गुमराह करने में जुटे हैं जो फर्जी है जनता इन पर ध्यान न दें। 2007 के सर्वे में सपा को दूसरे नम्बर में दिखाया गया। जब की BSP 2007 का चुनाव जीती। इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है बीजेपी ने यह स्वीकार कर लिया है। बसपा सत्ता में आते ही सपा के गुण्डे, अपराधी जेल में होंगे। किसानों की बकाया धनराशि वापस होगी।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: भाजपा के चुनाव प्रचार में उतरी केंद्रीय मंत्रियों की फौज
बेरोजगारी भत्ता नही स्थायी नौकरी मिलेगी निजी सरकारी सेक्टर में। गरीबों को राशन सस्ता मिलेगा, इलाज की उचित व्यवस्था होगी। किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ होंगे। मोदी कहते हैं कि जब बीजेपी सरकार आएगी तो 14 दिन में कर्ज माफ होगा। उम्मीद जताई कि ये भीड बता रही है कि बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है। भाजपा के लोग हवाई जहाज से भी इसे देख लें तो प्रधानमंत्री की नींद उड जाएगी। कांग्रेस-सपा गठबंधन को भाजपा के इशारे पर चलने का आरोप लगाया। स्वार्थ का गठबंधन है। वह यहां 19 विधानसभा सीटों के लिए चुनावी सभा कर रहीं है, इसमें इलाहाबाद की 12 और प्रतापगढ की 7 सीटें शामिल हैं। कौशांबी जिले की तीन सीटों के लिए वह फतेहपुर में चुनावी सभा कर चुकीं हैं। कांग्रेस गलत नीतियों से बाहर हुई, सपा सरकार में जंगलराज रहा है।
यह भी पढ़ें- UP Election 2017 : कुनबे की कलह और जातीय जंजीरों की जकड़ चुनावी मुद्दा
सपा ने बसपा सरकार में शुरू की गई योजनाओं का नाम बदल कर ही चलाया। नया कुछ नहीं किया। इन योजनाओं को अपना नाम दे दिया। सपा का पूरा कार्यकाल निराशाजनक और अति कष्टदायक बना रहा है। इस के लिए सपा के साथ पूर्व में केंद्र में रही कांग्रेस सरकार और अभी केंंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार हैं। लोक सभा चुनावों की हर जनसभा में श्री नरेद्रं मोदी ने उत्तर प्रदेश के लोगों से वायदा था कि सरकार बनते ही प्रदेश का जंगलराज खत्म कर दिया जाएगा। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं निभाई।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अखिलेश बोले मोदी कर रहे पिता-पुत्र में दरार डालने की कोशिश
यहां के जंगलराज को देखकर भी पीएम कुंभ्करण की नीद सोते रहे। चुनाव घोषणा के बाद उनकी नींद खुली है, लेकिन अब जंगलराज के बारे में कहने का उनको कोई अधिकार नहीं है। सपा नेता श्री मुलायम सिंह यादव ने आने पुत्रमोह में अपने भाई शिवपाल को अपमानित किया है। सपा के दोनों खेमे एक-दूसरे को हराने का प्रयास करेंंगे। मुस्लिम समाज के लोग अपना वोट सपा को देते हैं तो उनका वोट खाली चला जाएगा।