विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2019: राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र रावत समेत कई वीआइपी ने डाले वोट

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 11 Apr 2019 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 09:30 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के लिए देहरादून में राज्‍यपाल और सीएम समेत कई बड़े नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2019: राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र रावत समेत कई वीआइपी ने डाले वोट
Uttarakhand Lok Sabha Election 2019: राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र रावत समेत कई वीआइपी ने डाले वोट

देहरादून, जेएनएन। 17वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड में पहले चरण में गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। सूबे की राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्‍नी समेत अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को सुबह आठ बजे गढ़ी कैंट स्थित शहीद मेख बहादुर गुरुंग कन्या इंटर कॉलेज में मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्यपाल ने सभी मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महान उत्सव में भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान सबसे बड़ा दान है और सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है। बिना किसी प्रलोभन में आए निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी व पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने सुबह करीब आठ बजे अपना वोट डाला। इस दौरान उनकी बेटी आरुषि उनके साथ पहुंची और उन्‍होंने भी अपना वोटा डाला। वहीं, महापौर सुनील उनियाल गामा और विधायक गणेश जोशी ने भी सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में खालसा इंटर कॉलेज में बने बूथ पर नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने अपने वाट डाला। वहीं, हल्‍द्वानी के देवल चल बूथ पर कांग्रेस प्रत्‍याशी हरीश रावत पहुंचे और जानकारी ली। 

मतदन से पहले पूर्व सीएम व हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने पूजा अर्चना की। इसेक बाद वह केंद्रीय विद्यालय कैंट रोड हाथीबड़कला में पहुंचे और अपना वोट डाला। इस दौरान रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि लोगों में खासा उत्‍साह है। इस बार 2014 से ज्‍यादा लोगों में उत्‍साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्र में लाइनों पर लग गए थे। यह इस बात का प्रमाण है कि लोग मन बनाकर आए हैं।

अल्मोड़ा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने सुबह 7 बजे दुगालखोला पंचायत भवन पोलिंग बूथ पहुंच कर अपनी पत्नी सोनल टम्टा के साथ सबसे पहले मतदान किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेडियाखाल में अपना मतदान किया।

योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कनखल दादू बाग के प्राथमिक विद्यालय में और जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने हरे राम इंटर कॉलेज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हरिद्वार योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा देश में अच्छी और मजबूत सरकार के लिए मतदान किया जा रहा है और देश में अच्छी और मजबूत सरकार आनी चाहिए। कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा और दुनिया उसे विश्व गुरु के नाम से जानेगा।

नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशू अजय भट्ट ने अपने गृहक्षेत्र रानीखेत में सरस्वती शिशु मंदिर स्थित बूथ पर अपना वोट दिया।

हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अम्बरीष कुमार ने ज्वालापुर के म्यूनिसपल इंटर कॉलेज में मतदान किया।

 

पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने अपने पैतृक गांव सीरों के निकटवर्ती रमाड़डांग इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान किया। 

टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रीतम सिंह ने त्‍यूणी में  अपने माधिकारी का प्रयोग किया।इसके बाद उन्‍होंंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

यह भी पढ़ें: Loksabha Election 2019: उत्तराखंड में कमल और हाथ में सीधी टक्कर

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ी पौड़ी सीट पर खंडूड़ी के शिष्य और बेटे की बीच विरासत की जंग