Move to Jagran APP
In-depth

Chandni Chowk Seat: जिसने जीत ली यह सीट समझ लो उसकी हो गई चांदी-चांदी, संसदीय क्षेत्र नहीं यहां से तय होता है देश का भविष्‍य

Chandni Chowk Lok Sabha Chunav 2024 updates इस साल 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में आपके लिए भी अपनी लोकसभा सीट और अपने सांसद के बारे में जानना भी जरूरी है ताकि इस बार किसको जिताना है इसे लेकर किसी तरह की कोई दुविधा न हो। आज हम आपके लिए लाए हैं दिल्‍ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट की पूरी जानकारी...

By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Published: Tue, 05 Mar 2024 02:10 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2024 02:22 PM (IST)
Chandni Chowk Lok Sabha Chunav 2024:चांदनी चौक लोकसभा सीट की पूरी जानकारी।

 संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। Chandni Chowk Lok Sabha Election 2024 latest news: देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होने हैं। दिल्‍ली की गद्दी पर अपनी दावेदारी पुख्‍ता करने के लिए सभी राजनीतिक दल जमकर पसीना बहा रहे हैं। चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र स्थित सत्ता का प्रतीक लाल किला की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते हैं। यहां से उनका संबोधन देश की दिशा तय करता है। यह संसदीय क्षेत्र भी देश का राजनीतिक भविष्य तय करता है।

loksabha election banner

आम तौर पर यहां के मतदाता जिस पर अपना विश्वास जताते हैं, वही राजनीतिक पार्टी देश पर शासन करती है। चुनावी इतिहास में सिर्फ दो बार (1967 और 1991) ही इस सीट से जीत प्राप्त करने वाली पार्टी की केंद्र में सरकार नहीं बनी है।

संसद पहुंचा सिर्फ एक मुस्लिम सांसद

दिल्ली से अब तक सिर्फ एक मुस्लिम नेता सिकंदर बख्त लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। जनता पार्टी ने वर्ष 1977 में उन्हें चांदनी चौक से मैदान में उतारा था और वह यहां से विजयी रहे थे। इस लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होती रही है। इस सीट से अब तक नौ बार कांग्रेस और सात बार जनसंघ, जनता पार्टी एवं भाजपा के प्रत्याशियों को जीत मिली है।

हर्षवर्धन से हर्षित रहे मतदाता

पिछले दो चुनावों में भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन को यहां के मतदाताओं ने जिताकर संसद पहुंचाया है। इसके साथ ही मिश्रित जनसंख्या के कारण चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के चुनावी समीकरण दिल्ली के अन्य लोकसभा क्षेत्रों से अलग हैं। यहां मुस्लिम और वैश्य मतदाता बड़ी संख्या में हैं। इस क्षेत्र में बड़े व्यापारिक केंद्र भी हैं। व्यापारी वर्ग के मतों पर यहां जोर रहा है।

चांदनी चौक से चुना सांसद सरकार में पाता है स्‍थान

इस लोकसभा सीट से संसद पहुंचने वाले को सरकार में जगह मिलती है। साल 1998 और 1999 में यहां से जीतने वाले विजय गोयल अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री बने थे। उसके बाद कपिल सिब्‍बल भी डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्र में मंत्री रहे। साल 2014 और 2019 में यहां से जीते डॉ. हर्षवर्धन को भी मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया। हालांकि, साल 2021 में हुए फेरबदल में उनका मंत्री पद चला गया।

चांदनी चौक लोकसभा में कितनी विधानसभा?

चांदनी चौक लोकसभा में 10 विधानसभा क्षेत्र- आदर्श नगर, शालीमार बाग, शूकर बस्‍ती, त्रिनगर, वजीरपुर, माडल टाउन, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्‍लीरामन आदि शामिल हैं।

इन नेताओं पर जताया चांदनी चौक की जनता ने भरोसा

चुनावी साल सांसद पार्टी
1952 पहले लोकसभा  चुनाव में यह सीट अस्तित्‍व में नहीं आई थी
1957 राधा रमण कांग्रेस
1962 शाम नाथ  कांग्रेस
1967 राम गोपाल शालवाले भारतीय जनसंघ
1971 सुभद्रा जोशी  कांग्रेस
1977 सिकंदर बख्‍त  जनता पार्टी 
1980 भीकू राम जैन  कांग्रेस
1984 जयप्रकाश अग्रवाल  कांग्रेस
1989 जयप्रकाश अग्रवाल कांग्रेस
1991 ताराचंद खंडेलवाल भाजपा 
1996 जयप्रकाश अग्रवाल कांग्रेस
1998 विजय गोयल भाजपा 
1999 विजय गोयल भाजपा 
2004 कपिल सिब्‍बल  कांग्रेस 
2009 कपिल सिब्‍बल  कांग्रेस 
2014  डॉ. हर्षवर्धन  भाजपा 
2019 डॉ. हर्षवर्धन भाजपा 

यह भी पढ़ें - सांसद का रिपोर्ट कार्ड: जनता बोली- काफी काम किया; बस कुछ छूट गया, विरोधी ने बताया वी के सिंह को बाहरी आदमी

यह भी पढ़ें -Internet voting: क्‍या शहर-राज्‍य से दूर होने पर भी डाल सकेंगे वोट? 20 से ज्यादा देशों में होते हैं ऑनलाइन चुनाव

यह भी पढ़ें -Shahdol Lok Sabha seat: यहां से हारे अजीत जोगी तो फिर MP में कभी नहीं लड़े चुनाव, सिर्फ राजपरिवार का चलता है सिक्‍का


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.