विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद का रिपोर्ट कार्ड: जनता बोली- काफी काम किया; बस कुछ छूट गया, विरोधी ने बताया वी के सिंह को बाहरी आदमी

Published: Mon, 04 Mar 2024 09:11 PM (IST)

V K Singh latest Chunav 2024 updatesगाजियाबाद लोकसभा सीट पर वी के सिंह की मजबूत दावेदारी होने के बावजूद यहां प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया है। रिटायर्ड जनरल विजय कुमार सिंह (वी के सिंह) इस सीट से लगातार दो बार के सांसद हैं। वह अपने क्षेत्र में खासा एक्टिव भी हैं। रिटायर्ड जनरल विजय कुमार सिंह के बारे में यहां पढ़िए...

Vijay Kumar Singh and Updates Lok Sabha Chunav 2024: सांसद वी के सिंह का रिपोर्ट कार्ड।
Vijay Kumar Singh and Updates Lok Sabha Chunav 2024: सांसद वी के सिंह का रिपोर्ट कार्ड।

 चुनाव डेस्‍क, गाजियाबाद। इस साल 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव होने हैं। भाजपा ने दिल्ली और नोएडा समेत 195 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। ज्यादातर सांसदों पर भरोसा जताया है, जबकि 34 के टिकट कट गए हैं। अभी गाजियाबाद लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया है। रिटायर्ड जनरल विजय कुमार सिंह (वी के सिंह) इस सीट से लगातार दो बार के सांसद हैं।

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर वी के सिंह की मजबूत दावेदारी होने के बावजूद यहां प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया है। वह अपने क्षेत्र में खासा एक्टिव भी हैं। सांसद वी के सिंह कौन हैं, उनके बारे में जनता और विरोधी क्‍या सोचते हैं, उन्‍होने क्‍या-क्‍या काम किया? ऐसे ही कई सवालों के जवाब यहां पढ़िए...

 

विजय कुमार सिंह यानी वी के सिंह ने भारतीय सेना में शामिल होकर लंबे वक्त तक देश की सुरक्षा की। वह भारतीय सेना के 24वें सेनाध्यक्ष भी रहे। साल 2012 में रिटायर होने के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए।

 उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद संसदीय सीट से 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा। इस चुनावी जंग में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एक्टर व कांग्रेसी नेता राज बब्बर को साढ़े पांच लाख से ज्यादा वोटों से मात दी थी। साल 2029 में सपा प्रत्याशी सुरेश बंसल को पांच लाख से ज्यादा वोटों से मात दी थी।

सांसद के तौर पर‍ किए ये काम

  • वी के सिंह ने 19 करोड़ 14 लाख रुपये से सड़क निर्माण, इंटरलाकिंग, सीसी रोड, हाई मास्ट लाइट, श्मशान घाट, शौचालय, नाला निर्माण, लाइब्रेरी और ओपन जिम के कार्य करवाएं हैं।
  • डीएमई पर लालकुआं के पास संसद के प्रयास से एंट्री और एग्जिट का कार्य हाल ही में शुरू किया गया है।
  • गाजियाबाद में 1500 से अधिक श्रद्धालुओं को सांसद ने स्पेशल ट्रेन चलवाकर हाल ही में अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कराए।

ये रहीं विशेष उपलब्धियां

  • दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा कराया।
  • लाइनपार को शहर से जोड़ने वाले धोबीघाट आरओबी का निर्माण कार्य कराया
  • गाजियाबाद, मोदीनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य हो रहा है।
  • साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो चुका है।
  • लोनी और डूंडाहेड़ा में अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
  • गाजियाबाद में यूनानी अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा किया गया।

पांच बड़ी विफलताएं

  • राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
  • जीटी रोड को जाम से मुक्त करने की योजना बनी, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका।
  • नोएडा सेक्टर- 62 से साहिबाबाद तक मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य शुरू नहीं हो सका।
  • हृदय रोगियों के लिए पीजीआइ का निर्माण कार्य नहीं हो सका है।
  • कूड़ा निस्तारण के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निर्माण कार्य नहीं हो सका।

सांसद का पक्ष

  • पांच साल में मेट्रो का विस्तार और नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू कराया गया।
  • एयरपोर्ट का निर्माण हुआ।
  • दिल्ली -मेरठ एक्सप्रेस-वे बनवाया गया है।
  • एनएच-नौ का चौड़ीकरण हुआ है।
  • यूनानी अस्पताल, उत्तरांचल और पूर्वांचल भवन बनवाया गया है।
  • जीटी रोड के पुनर्विकास के लिए गाजियाबाद से कानपुर को जोड़ने के लिए गंगा- एक्सप्रेस-वे के निर्माण को डीपीआर तैयार हो गई है।
  • नमो भारत ट्रेन को जेवर तक जोड़ने का कार्य किया गया है।
  • अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण को लेकर सारी बाधाएं दूर कर दी गई हैं, जल्द निर्माण शुरू होगा
  • एफएनजी रोड को एनपीआर से जोड़ते हुए राजनगर और लोनी को जोड़ा जाएगा।
  • लोनी में केंद्रीय विद्यालय जल्द ही बननेगा।
  • कई स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए गए हैं।

पब्लिक सब जानती है

वीके सिंह ने जिले के विकास के लिए कई कार्य किए हैं। उन्होंने गांव में शहीद स्मारक बनाएं है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे का कार्य पूरा कराया है। धोबीघाट आरओबी के निर्माण में आ रहीं अड़चनों को दूर कर बनवाया। इसके निर्माण से लोगों को काफी राहत मिली है। - कर्नल टीपी त्यागी

राजनगर एक्सटेंशन में समस्याओं की भरमार है। यहां कोई काम नहीं हुआ है। रोड के नाम पर केवल एक मेरठ रोड को लिंक करने वाली रोड है। बाकी सोसायटियों को जोड़ने वाली ज्यादातर सड़कें टूटी हुई हैं।- गजेंद्र आर्य, अध्यक्ष, फेडरेशन आफ एओए राजनगर एक्सटेंशन

पिछले पांच वर्ष में काफी काम हुए हैं। लेकिन कुछ काम रह गए हैं। जीटी रोड, दिल्ली वजीराबाद रोड बना है। एनएच नौ बनने से जाम खत्म हो गया है। हरनंदी घाट बना दिया गया। एसटीपी बन रही है। बृज विहार नाले की सफाई सबसे बड़ी समस्या है। मेट्रो विस्तार, अटल चौक प्रतिमा स्थापित करना आदि काम किए जाने हैं।-सुभाष चंद शर्मा, वसुंधरा

विरोधी बोले

वर्तमान सांसद लोगों से मिलते नहीं हैं, वह बाहर के हैं। खोड़ा में पानी की समस्या है, पानी खरीदकर पीना पड़ता है। शहर में जलनिकासी की समस्या है। कोई बड़ा डिग्री कालेज और अस्पताल साहिबाबाद में नही हैं। धौलाना में अवैध कालोनी कट रही हैं, कोरोना में जब सांसद को लोग ढूंढ रहे थे, तब ये लापता थे। सड़कें जाम और गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं, जबकि वीके सिंह सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के मंत्री हैं।-डॉली शर्मा, प्रवक्ता, कांग्रेस

यह भी पढ़ें - Internet voting: क्‍या शहर-राज्‍य से दूर होने पर भी डाल सकेंगे वोट? 20 से ज्यादा देशों में होते हैं ऑनलाइन चुनाव

यह भी पढ़ें - Election Commission: क्‍यों, कब और कैसे बना था चुनाव आयोग; पार्टियों के विवाद सुलझाने से लेकर सिंबल आवंटन तक क्‍या-क्‍या हैं अधिकार?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।