Loksabha Election 2019 : बदायूं में अमित शाह बोले-घुसपैठियों को बचाने के लिए कांग्रेस और बुआ भतीजा एक साथ
भाजपा ने यहां जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटी संघमित्रा को मैदान में उतारा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस्लामियां इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा करेंगे।
बदायूं, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में अधिकांश सीट अपने नाम करने की खातिर भारतीय जनता पार्टी का जोरदार अभियान जारी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज बदायूं से पार्टी की प्रत्याशी संघप्रिया मौर्या के पक्ष में चुनावी सभा की। यहां पर 23 अप्रैल को मतदान होना है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस्लामियां इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा में कहा कि हमारी पार्टी आतंकी से ईलू-ईलू नहीं बोलगी बल्कि उनकी गोली का जवाब गोला से देगी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अमित शाह ने कहा कि पुलवामा हमले पर मोदी सरकार ने सख्त निर्णय लिया। हमारी पार्टी आतंक से इलू-इलू नहीं करेगी। उधर से गोली आएगी तो इधर से गोला जाएगा। यह तो तह है कि कश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा। आप लोगों को दो प्रधानमंत्री मंजूर है क्या आप बताओ। कश्मीर हमारा है और रहेगा।
शाह ने कहा कि यहां से मैं परिवर्तन की लहर देखना चाहता हूं। पिछली बार आपने एक ऐसा सांसद चुना जो अपने गुंडों की मदद से यहां पर लोगों को काफी परेशान कर रहा है। भाजपा को यहां से पिछली बार न जिताने के कारण आप लोग थोड़ी परेशानी जरूर महसूस कर रहे होंगे। आपने गुंडो को पालने वालो को संसद पहुंचा दिया। इस बार यहां पर परिवर्तन ही मांग है। यूपी में सपा-बसपा का गुंडाराज चलता था। पश्चिमी यूपी से लोग पलायन करते थे। आज पलायन कराने वाले पलायन कर गए हैं। एक जमाना था गुंडों से पुलिस डरती थी, आज गुंडे गले में बोर्ड लटकाकर घुमते हैं। ये काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक में एक के बाद एक राहुल की रैलियां, भाजपा पर जमकर साध रहे निशाना
अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी घुसपैठियों को निकालना चाहती है, लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस उन्हें नहीं निकालना चाहते हैं क्योंकि ये उनका वोट बैंक है। हमारी सरकार बनने का बाद मुस्लिम महिलाओं के लिए ट्रिपल तलाक को खत्म कर दिया जाएगा व्यापारियों को भी 60 साल के ऊपर पेंशन योजना से लाभ दिया जाएगा। 2022 तक हर गरीब को घर दे दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के रास्ते पर चलती है, घोषणा पत्र में मोदी जी ने कहा है कि सरकार बनती है तो 60 साल से ऊपर के किसानों को पेंशन दी जाएगी।
सपा-बसपा और कांग्रेस के राज में 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। हमारी सरकार में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ। आतंकवाद और नक्सलवाद को कोई मुंहतोड़ जवाब दे सकता है तो वो है मोदी सरकार, सपा-बसपा और कांग्रेस के बस की बात नहीं है। मोदी सरकार ने आठ करोड़ घरों में शौचालय पहुंचाया और मां बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया।
ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 : बदायूं में मायावती ने कहा- अब नमो-नमो वाले जा रहे, भीम वाले आ रहे
अमित शाह ने कहा मायावती कहती हैं कि हम गरीबों के लिए काम करेंगे, जबकि बसपा ने सभी धनवानों को टिकट दिया वो कभी गरीबों का भला नहीं करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के रास्ते पर चलती है, पार्टी के संकल्प पत्र में मोदी जी ने कहा है कि सरकार बनती है तो देश के सभी किसानों को बिना ब्याज पर लोन दिया जाएगा। 60 वर्ष से ऊपर के किसानों को पेंशन दी जाएगी। भाजपा ने यहां जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटी संघमित्रा को मैदान में उतारा है।
उन्होंने सभा में बसपा अध्यक्ष मायावती से पूछा धन पशुओ को टिकट देने से जनता का भला होगा क्या? आप लोगों को यहां से संघप्रिया मौर्या को जीत सिलाकर नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनवाना है। आप सब लोग खूब वोट डालो। उन्होंने कहा कि आज चिलचिलाती धूप बनारस से निकला। इसके बाद यहां पर भीड़ देख मजा गया।
शाह ने कहा कि महागठबंधन की कोई नीति नहीं है, कोई नेता नहीं है। ये आतंकवादियों को जवाब दे सकता है क्या ? एक ओर भारतीय जनता पार्टी है जो मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रही है और दूसरी ओर एक गठबंधन बना है। मैं गठबंधन वालों से पूछता हूं कि आप का नेता कौन है?। कोई नहीं बताता है कि नेता कौन है। अमित शाह ने बदायूं में सरकार की योजनाओं और उनके लाभ गिनाए।किसानों को लाभ पहुंचाया, व्यपारियों को भी पेंशन की व्यवस्था कर दी है। उन्होंने लोगों से पूछा 73 से 74 तो हो रही है ना भाजपा की सीट। बदायूं तो जीत रहे है ना हम। बोलो बदायूं वालों। भाजपा ने यहां जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटी संघमित्रा को मैदान में उतारा है।