विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साउथ दिल्ली के आया नगर में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Published: Sun, 30 Nov 2025 10:35 AM (IST)

दिल्ली के साउथ इलाके के आया नगर में एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ...और पढ़ें

पुलिस टीम जांच में जुटी। फोटो- जागरण

पुलिस टीम जांच में जुटी। फोटो- जागरण

HighLights

  1. आया नगर में अधेड़ की हत्या

  2. गोली मारकर हत्या, सनसनी

  3. पुलिस मामले की जांच में जुटी

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। साउथ दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र स्थित आया नगर में रविवार तड़के अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया।

आरोपित का पता लगाने के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सुबह 6.25 बजे आया नगर में फायरिंग और एक व्यक्ति घायल होने की सूचना मिली।

WhatsApp Image 2025-11-30 at 10.27.19 AM

टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति गोली लगने से मृत पड़ा था। मृतक की पहचान आया नगर निवासी 52 वर्षीय रतन के रूप में हुई है। हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2025-11-30 at 11.44.48 AM

15 मई को छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास हुई अरुण लोहिया की हत्या से जुड़ा कनेक्शन

मृतक के भतीजे धर्मेंद्र के मुताबिक 30 से 40 राउंड फायर कर शरीर छलनी कर दिया गया है। पुलिस ने भी कई राउंड फायर की पुष्टि की है। हत्या के तार विगत 15 मई को छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बीच रोड हुई अरुण लोहिया (24) की हत्या से जुड़ा है।

अरुण भी आया नगर का ही रहने वाला था। रतन के बेटे दीपक से उसकी पुरानी रंजिश थी। अरुण की हत्या के मामले में फिलहाल वो जेल में बंद है। स्वजन का आरोप है कि बदला लेने के लिए अरुण के परिवार ने ही रतन की हत्या कराई है। 

भतीजे धर्मेंद्र के मुताबिक रतन आया नगर के बाबा मोहल्ले में रहते थे। शिवराज कॉलोनी में उनकी डेरी है। सुबह छह बजे वो डेरी जा रहे थे। कॉलोनी के मोड़ पर अग्रवाल स्वीट के पास पहले से घाट लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें- Delhi News: बरात में डांस के दौरान चली गोली, सिर में लगने से नाबालिग की मौत

यह भी पढ़ें- जहांगीरपुरी के पार्क में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, सामाजिक दबाव में फेंकने का शक; जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता: कुख्यात नशा तस्कर जफर हुसैन गिरफ्तार, बेल के दौरान हुआ था फरार