Delhi Crime: CISF के हेड कॉन्स्टेबल ने नाबालिग को मारी गोली, शादी में पैसे लूटने को लेकर हुआ था विवाद
दिल्ली के एमएस पार्क इलाके मेंएक शादी समारोह के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि सीआईएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल ने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। एमएस पार्क इलाके में शनिवार रात को एक शादी समारोह के दौरान पैसे लूटने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि सीआईएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल ने नाबालिग को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान साहिल (17) के रूप में हुई है। एमएस पार्क इलाके के सामुदायिक भवन में शनिवार रात एक शादी समारोह था। यहां घुड़चढ़ी के दौरान लोग नाच रहे थे, इसी दौरान उत्सव मातम में बदल गया।
दिल्ली के सुल्तानपुरी से बरात आई थी। सामुदायिक भवन के पास ही थाना स्थित है। शादी में शामिल सीआईएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल को पुलिस ने हिरासत में लिया। जान गंवाने वाले कि उम्र 17 वर्ष है। पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के पास से पिस्टल बरामद की। आशंका है नाबालिग शादी में पैसे लूट रहा था। इसको लेकर उसका हेड कॉन्स्टेबल से विवाद हो गया। गुस्से में हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मार दी। आरोपित का नाम मदन गोपाल तिवारी है, वह इटावा के भारताना गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
