विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता: कुख्यात नशा तस्कर जफर हुसैन गिरफ्तार, बेल के दौरान हुआ था फरार

Published: Sun, 30 Nov 2025 02:00 AM (IST)

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कुख्यात नशा तस्कर जफर हुसैन को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नशा तस्कर जफर हुसैन गिरफ्तार

  2. दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता

  3. 510 ग्राम स्मैक बरामद

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्मैक की तस्करी में शामिल एक कुख्यात अपराधी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान यूपी, बदायूं के जफर हुसैन के रूप में हुई है। तीस हजारी कोर्ट ने इसी माह तीन नवंबर को उसके खिलाफ नान-बेलेबल वारंट जारी किया था।

24 अगस्त 2018 को गुप्त सूचना पर आरोपित जफर को दिल्ली गेट से उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह अपने एक साथी को तस्करी की स्मैक सप्लाई करने की फिराक में था। उसके बैग से कुल 510 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। ट्रायल के दौरान उसे बेल मिल गई थी, लेकिन वह फरार हो गया।

उपायुक्त पंकज कुमार के मुताबिक, 25 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख में और इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपित को दादरी तोये गांव, जिला झज्जर, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि जमानत मिलने के बाद वह झज्जर जाकर छिप गया था और गिरफ्तारी से बच रहा था।