Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: 2036 तक दिल्ली की आबादी बढ़कर 2.65 करोड़ होने का अनुमान, महिलाओं की संख्या 47.34 प्रतिशत तक होगी

    By sanjeev GuptaEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 10:40 PM (IST)

    दिल्ली में महिलाएं और पुरुष-2023 शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार 2036 तक दिल्ली की जनसंख्या 2 करोड़ 65 लाख 91 हजार हो जाएगी। इसमें 1 करोड़ 25 लाख 89 हजार महिलाएं और 1 करोड़ 40 लाख 2 हजार पुरुष होने का अनुमान लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि 2036 में शहर की आबादी में महिलाएं 47.34 प्रतिशत होंगी जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 48.78 प्रतिशत है।

    Hero Image
    2036 तक दिल्ली की आबादी 2.65 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की जनसंख्या 2036 तक बढ़कर 2.65 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें 47.34 प्रतिशत महिलाएं शामिल होंगी।

    'दिल्ली में महिलाएं और पुरुष-2023' शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, 2036 तक दिल्ली की जनसंख्या 2 करोड़ 65 लाख 91 हजार हो जाएगी। इसमें 1 करोड़ 25 लाख 89 हजार महिलाएं और 1 करोड़ 40 लाख 2 हजार पुरुष होने का अनुमान लगाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें कहा गया है कि 2036 में शहर की आबादी में महिलाएं 47.34 प्रतिशत होंगी, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 48.78 प्रतिशत है। शहरीकरण की तीव्र गति के कारण दिल्ली देश के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है।

    ये भी पढ़ें- Delhi: राजधानी की सड़कों पर घूम रही सिंगापुर दूतावास की फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, अब दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

    2011 में दिल्ली की जनसंख्या 1 करोड़ 67 लाख

    जनगणना 2011 के अनुसार, दिल्ली की जनसंख्या 1,67,87,941 थी, जिसमें 78 लाख 615 महिलाएं और 89 लाख 87 हजार 326 पुरुष थे। 2011 की जनगणना के अनुसार दिल्ली में महिलाओं की आबादी शहर की कुल आबादी का 46.47 प्रतिशत है, जो कि राष्ट्रीय आंकड़े 48.53 प्रतिशत से कम है।

    ये भी पढ़ें- Delhi में 18 से 30 साल की महिलाएं होती हैं सबसे ज्यादा दुष्कर्म की शिकार, शादीशुदा पुरुषों में आत्महत्या की दर अधिक