Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Murder In Noida : ममूरा में पत‍ि को धोखा देने वाली महिला की मौत, प्रेमी ने ही पीट-पीटकर ले ली जान, जानें...

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 01:58 PM (IST)

    नोएडा के फेज तीन थाना क्षेत्र के ममूरा गांव में एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के घर घायल अवस्था में पाई गई जिसकी बाद में मौत हो गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला का अर्जुन नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध था।

    Hero Image
    पुल‍िस ने मृतका के पत‍ि की दी हुई तहरीर पर हत्‍या का मुक़दमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज तीन थाना क्षेत्र के ममूरा गांव में रहने वाली एक शादीशुदा महिला सोमवार शाम को अपने प्रेमी के घर पर घायलावस्‍था में म‍िली थी। मंगलवार को पीड़ि‍ता की मौत हो गई। पुल‍िस ने मृतका के पत‍ि की दी हुई तहरीर पर हत्‍या का मुक़दमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

    बता दें क‍ि मृतक महिला नीरज मूलत: बदांयू के हथनी गुड़गांव की रहने वाली थी। उसका पति सतीश मजदूरी करता है। आरोपित अर्जुन शाहजहांपुर के साहपुर गांव का रहने वाला है। महिला के पांच बच्चे हैं। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी।

    महिला और आरोपित के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की मुलाकात और जान-पहचान ममूरा में रहने के दौरान हुई थी।

    अर्जुन दसवीं पास है। वह नोएडा सेक्टर 59 की एक फैक्ट्री राधिका एक्सपोर्ट में चार साल से साफ-सफाई का काम करता है।  

    यह भी पढ़ें- Noida Crime: मूलचंद शर्मा हत्याकांड मामले में दो भाइयों को 10-10 साल की सजा, अदालत ने अर्थदंड भी लगाया

    साथ रहने को लेकर झगड़ा हो गया

    दरअसल, ममूरा गांव में नीरज नाम की महिला परिवार संग रहती थी। उसका अर्जुन नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नीरज सोमवार शाम को अर्जुन के कमरे पर गई थी।

    वहां पर दोनों के बीच साथ रहने को लेकर झगड़ा हो गया। इस व‍िवाद में अपना आपा खाेने के बाद अर्जुन ने महिला को धक्‍का दे दिया। इससे महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गयी थी।

    गुस्‍सा शांत होने के बाद अपनी प्रेम‍िका को घायलावस्था में ही छोड़कर भाग गया।

    एक कमरे में घायल महिला होने की सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने मौके से महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Noida Crime: साले ने की थी जीजा की जहर देकर हत्या, बहन की पिटाई से था नाराज

    गैर इरादतन हत्या का मुक़दमा किया दर्ज

    एसीपी वर्णिका सिंह ने बताया कि महिला के पति सतीश की शिकायत पर अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने की धारा में फेस थ्री थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

    वहीं, अर्जुन अब भी फरार बताया जा रहा है। इस संबंध में महिला के पत‍ि से अभी कोई बात नहीं हो सकी है। घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। 

    पुलिस ने बताया क‍ि इस बारे में जांच की जा रही है। उम्‍मीद है क‍ि अर्जुन को जल्‍द ही पकड़ लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में लिव इन पार्टनर की गला रेत कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में बताया- पत्नी और बच्चे के...