Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Meerut Expressway: दिल्ली-UP के लाखों वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, 2 महीने तक नहीं देना होगा टोल टैक्स

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Thu, 06 May 2021 01:44 PM (IST)

    Delhi Meerut Expressway एनएचएआइ द्वारा टोल दरों का निर्धारण नहीं किया गया है। चिपियाना आरओबी का निर्माण पूरा होने में भी दो महीने का समय लग सकता है। ऐसे में मई और जून में भी इस एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली की संभावनाएं कम ही हैं।

    Hero Image
    Delhi Meerut Expressway: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों के लोगों के लिए खुशखबरी, 2 महीने तक नहीं देना होगा टोल टैक्स

    नई दिल्ली/गाजियाबाद [मदन पांचाल]। कोरोना की दूसरी लहर के बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वाहन खूब फर्राटा भर रहे हैं। अब इसे टोल फ्री होने का असर कहें या सुगम रास्ता, लेकिन यह हकीकत है अब दिल्ली और मेरठ के बीच वाहनों का आवागमन तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते मेरठ रोड का ट्रैफिक घटकर आधा रह गया है। ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) का एक महीने तक चला ट्रायल खत्म हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2 महीने तक फ्री में दौड़ाएं वाहन

    कहा जा रहा है कि अगले 2 महीने तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर फिलहाल वाहन चालकों को टोल टैक्स नहीं देना होगा। यहां पर पता दें कि एनएचएआइ द्वारा टोल दरों का निर्धारण नहीं किया गया है। चिपियाना आरओबी का निर्माण पूरा होने में भी दो महीने का समय लग सकता है। ऐसे में मई और जून में भी इस एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली की संभावनाएं कम ही हैं।

    35 दिन में 55 लाख वाहनों का हुआ आवागमन

    वहीं, ट्रायल की रिपोर्ट के अनुसार एक अप्रैल को वाहनों के लिए खोले गए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर विगत पैंतीस दिनों में 55 लाख वाहनों का आवागमन हुआ है। आटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर सिस्टम के जरिए ट्रेस किए गए वाहनों का पूरा विवरण कंट्रोल रूम को मिल गया है। यह विवरण टोल दरों का निर्धारण होने के साथ ही फास्टैग के जरिए टोल वसूली में सहायक होगा।

    दिल्ली में कोरोना ने दिखाया भयावह रूप, शवदाह में लगातार अंतिम संस्कार से आग का गोला बनी सन लाइट काॅलोनी

    टोल वसूली का ट्रायल जल्द होगा

    एनएचएआइ द्वारा टोल वसूली का ट्रायल करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत जीरो टोल कटने का संदेश संबंधित वाहन चालक के मोबाइल पर आएगा। एक्सप्रेस-वे पर सबसे अधिक वाहनों का दिल्ली से मेरठ की ओर जाना हो रहा है। शुरू में एक लाख,बाद में डेढ़ लाख और विगत दस दिनों से दो लाख वाहन रोज दौड़ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- ऑक्सीजन सिलेंडरों के नाम पर ऐसे हो रहा खेल, कहीं आप तो नहीं हो रहे शिकार, पढ़ ले पूरी खबर

    ये भी पढ़ें- कोरोना काल के दौरान दिल्ली में कहीं ऑक्सीजन की तरह पानी की भी न हो जाए कमी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

    ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव प्रत्याशी भी कर रहा था ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    टोल प्लाजा का काम जारी

    डासना से पहले बनाए गए अत्याधुनिक टोल प्लाजा का विधिवत काम चल रहा है। निजी कंपनी को टोल वसूली का अस्थायी ठेका भी दे दिया गया है। टोल वसूली को छोड़कर रोज दो लाख वाहनों को ट्रेक किया जा रहा है। पता चला है कि दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक है।

    चौधरी अजित सिंह के एक संदेश ने बदल दिया किसान आंदोलन का रुख, फिर तो टिक ही गए राकेश टिकैत

    मुदित गर्ग (परियोजना निदेशक एनएचएआइ) का कहना है कि एक अप्रैल तक करीब 55 लाख वाहनों का आवागमन हुआ है। एक-एक वाहन को सीसीटीवी के जरिए ट्रैक किया गया है। वाहनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। अगले दो महीने तक टोल वसूली की संभावनाएं कम हैं। टोल दरों के निर्धारण की तैयारी की जा रही है।

    RIP Choudhary Ajit Singh: नरेश टिकैत अब नहीं सुधार पाएंगे यह गलती, कहा था- 'चुनाव में हराना हमारी भूल थी'

    Coronavirus infected Laxman Singh Died: लक्ष्मण सिंह की टूटती सासों को दिल्ली HC का आदेश भी नहीं दिला सका ऑक्सीजन