विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरेंः एसबीके सिंह को मिली दिल्ली पुलिस की कमान, एनसीआर में बारिश बनी आफत

Published: Thu, 31 Jul 2025 05:56 PM (IST)

दिल्ली होम गार्ड के डीजी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का एडिशनल चार्ज मिला है। गृह मंत्रालय उन्हें सेवा ...और पढ़ें

दिल्ली और एनसीआर की 6 बजे तक की 6 बड़ी खबरें।
दिल्ली और एनसीआर की 6 बजे तक की 6 बड़ी खबरें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली होम गार्ड के डीजी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का एडिशनल चार्ज दिया गया है। इनकी सेवा निवृति का समय पांच महीने बचा है। वहीं, माना जा रहा है कि गृह मंत्रालय आगे इन्हें फूल फ्लेस चार्ज देकर एक या दो साल का सेवा विस्तार भी दे सकता है। चार साल बाद यूटी कैडर के आइपीएस को फिर से आयुक्त बनाया गया है।

एस. बी. के. सिंह बिहार के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। एसबी के सिंह आज चार बजे पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर...)

दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत, बेसमेंट पार्किंग में खड़ी गाड़ियां डूबीं

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से हो रही बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है लेकिन इसने ऑफिस जाने वालों के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं। कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। राजमार्गों पर भी जाम लगने से दफ्तर पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर...)

करंट ने लील ली भाई-बहन की जिंदगी; घर में भरा था बारिश का पानी

बाहरी दिल्ली के बेगमपुर के राजीव नगर में बारिश के पानी में करंट लगने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। भाई को करंट लगता देख बचाने गई बहन भी करंट की चपेट में आ गई। बहन शादीशुदा थी और तीज मनाने भाई के घर आई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। (पढ़ें पूरी खबर...)

गुरुग्राम में छत से उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में बिल्डिंग ठेकेदार गिरफ्तार

गुरुग्राम के सेक्टर 37सी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ड्राइवर को उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेंद्र भाटी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ड्राइवर आमिर ने डर के कारण पहले बयान देने से मना कर दिया था लेकिन बाद में उसने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। (पढ़ें पूरी खबर...)

फरीदाबाद में 200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश

एंटी करप्शन ब्यूरो ने फरीदाबाद नगर निगम के दो सौ करोड़ रुपये के घोटाले में अदालत में चालान पेश किया है। इस मामले में निगम के 20 अधिकारी-कर्मचारी और ठेकेदार सतबीर सिंह समेत अन्य लोग आरोपित हैं। इन लोगों पर फर्जी बिल बनाकर सरकारी धन का गबन करने का आरोप है। एसीबी ने 2017 में हुए इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। (पढ़ें पूरी खबर...)

द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर भी भरा पानी

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर पहली बार जलभराव हुआ। पहले जलभराव की तस्वीरें दिल्ली-गुरुग्राम सड़कों से आती थीं लेकिन गुरुवार की बारिश के बाद सेक्टर 104 के पास द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन भी जलमग्न हो गई। इससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर...)