विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heavy Rain: दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत, बेसमेंट पार्किंग में खड़ी गाड़ियां डूबीं; जलभराव और जाम ने बढ़ाई टेंशन

Published: Thu, 31 Jul 2025 08:39 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2025 10:07 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से हो रही बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है लेकिन इसने ऑफिस जाने वालों ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश होने से मुश्किल बढ़ी। जागरण
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश होने से मुश्किल बढ़ी। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बारिश |
  2. गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट |
  3. जलभराव और ट्रैफिक जाम से परेशानी |

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi-NCR Rains Updates दिल्ली-एनसीआर में आज (गुरुवार) सुबह से बारिश हो रही है। जहां बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई तो वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बारिश ने सुबह ऑफिस जाने वालों की टेंशन भी बढ़ा दी है।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग शहरों में तेज बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कई जगहों पर जलभराव हो गया तो कई मार्गों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। हाईवे पर जाम लगने से लोगों को ऑफिस पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है।

पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पानी में डूबीं

ग्रेटर नोएडा में सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी की बेसमेंट पार्किंग में बुधवार देर हुई तेज वर्षा से कई फीट तक पानी भर गया है। इस वजह से पार्किंग में खड़ी सैकडों गाडियां डूब गई हैं।

वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शाहबेरी में तेज बारिश के बाद जलभराव हुआ है। जलभराव होने से लोगों को दिक्कत हो रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वर्षा के बाद शाहबेरी के पास सड़क भी धंस गई है।

गुरुग्राम में रिमझिम वर्षा से मौसम हुआ सुहाना

गुरुग्राम में बुधवार देर रात से शुरू हुई रिमझिम वर्षा गुरुवार सुबह तक जारी रही, जिससे पूरे जिले का मौसम खुशनुमा हो गया। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम तहसील में 17 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।

वहीं, लगातार होती हल्की बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में हल्का जलभराव देखने को मिला, हालांकि, लोगों ने गर्मी और उमस से राहत की सांस ली।

बताया गया कि आज सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की फुहारों के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना बना रहा।

सड़कों पर हुआ जलभराव

उधर, गुरुग्राम के सेक्टर-10ए की सड़कों पर जलभराव हुआ है। जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विभिन्न तहसीलों में हुई वर्षा का आंकड़ा (एमएम)

गुरुग्राम: 17 

कादीपुर (उप-तहसील): 11 

हरसरू (उप-तहसील): 11 

वजीराबाद: 19 

बादशाहपुर (उप-तहसील): 2 

सोहना: 38  (जिले में सर्वाधिक)

मानेसर: 24 

पटौदी: 10 

फरुखनगर: 5 

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान भी इसी तरह की रिमझिम वर्षा की संभावना बनी हुई है।