विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में छाई धुंध की मोटी परत, बवाना और जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार

Published: Tue, 18 Nov 2025 07:56 AM (GMT+05:30)

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का कहर जारी है, वातावरण में अभी भी धुंध की मोटी परत छाई हुई है। केंद्रीय ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का कहर जारी

  2. औसत AQI 'बेहद खराब' श्रेणी में

  3. बवाना, जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का कहर जारी है। साथ ही अभी भी शहर में धुंध की मोटी परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में 341 दर्ज किया गया।

राजधानी के आनंद विहार में एक्यूआई 381, अलीपुर में 370, बवाना में 419, चांदनी चौक में 379, जहांगीरपुरी में 414 रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा नोएडा सेक्टर-62 में एक्यूआई 321, गाजियाबाद के वसुंधरा में 418 और गुरुग्राम में 328 दर्ज किया गया है।

हालांकि सोमवार की अपेक्षा दिल्ला में आज हवा की गुणवत्ता थोड़ा बेहतर है, लेकिन तीन स्टेशनों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। मालूम हो कि दिल्लीवासी एक महीने से ज्यादा समय से जहरीली हवा में सांस ले हैं, क्योंकि क्लाउड-सीडिंग के प्रयास विफल रहे हैं।

वायु गुणवत्ता खराब होने से सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अस्पतालों में सांस से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ग्रेप-3 की पाबंदियां भी लागू हैं। इसके बावजूद हालात बिगड़े हुए हैं। 

कहां कितना है एक्यूआई?

इलाका एक्यूआई
बवाना 419
जहांगीरपुरी 414
वजीरपुर 410
अलीपुर 373
आनंद विहार 382
अशोक विहार 381
चांदनी चौक 380
आईटीओ 358
मुंडका 359
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 281
नजफगढ़ 295
एनएसआईटी, द्वारका 279
लोधी रोड, दिल्ली 199
नोएडा सेक्टर-62 321
गाजियाबाद के वसुंधरा 418
गुरुग्राम सेक्टर-51 328

इस प्रकार दर्ज किया जाता है एक्यूआई

  • 51-100 संतोषजनक
  • 101-200 मध्यम
  • 201-300 खराब
  • 301-400 बहुत खराब
  • 400 से ऊपर गंभीर

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 9 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा 

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन 'बेहद खराब', कई इलाकों में AQI 400 के पार; तापमान भी गिरा

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालत खराब, AQI 400 पार जाने से लोगों का सांस लेना मुश्किल

यह भी पढ़ें- 'दिल्ली के प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्य जिम्मेदार', मंत्री आशीष सूद बोले- बॉर्डर पर उद्योग बढ़ना पॉल्यूशन की बड़ी वजह