विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Weather: दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 9 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा 

Published: Mon, 17 Nov 2025 11:36 AM (GMT+05:30)

दिल्ली में मौसम बदल रहा है, जिससे सुबह और रात में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को सीजन की सबसे ...और पढ़ें

बढ़ी ठंड में रंजीत सिंह फ्लाईओवर पर गर्म कपड़ो में अपने गंतव्य को जाते बाइक सवार। जागरण

बढ़ी ठंड में रंजीत सिंह फ्लाईओवर पर गर्म कपड़ो में अपने गंतव्य को जाते बाइक सवार। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली का औसत एक्यूआई 356 दर्ज

  2. आज का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बदल रहे मौसम के बीच दिल्ली में अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। आसमान साफ रहने से न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में भी कमी आ रही है। इसी क्रम में अब सोमवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। आज यानी सोमवार को भी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकल गया है। आज का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो इस सीजन का सबसे कम है।

Ghaziabad Weather (1)

सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम?

अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी अगले सप्ताह भर आसमान साफ ही रहेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी। धीरे धीरे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं, दिल्ली की हवा सोमवार को भी 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।

बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 356 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

कहां कितना है एक्यूआई?

इलाका एक्यूआई
इंडिया गेट 341
अलीपुर 386
आनंद विहार 383
बवाना 427
बुराड़ी 348
चांदनी चौक 383
द्वारका 356
आईटीओ 394
जहांगीरपुरी 406
मुंडका 395
रोहिणी 404
गाजियाबाद (इंदिरापुरम) 360
नोएडा सेक्टर-62 319
गुरुग्राम सेक्टर-51 257

सीपीसीबी के मुताबिक, ये आंकड़े सोमवार सुबह सात बजे के हैं। 

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन 'बेहद खराब', कई इलाकों में AQI 400 के पार; तापमान भी गिरा

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालत खराब, AQI 400 पार जाने से लोगों का सांस लेना मुश्किल

यह भी पढ़ें- GRAP-3 Restrictions: दिल्ली-NCR में ग्रेप-3 लागू, इन पाबंदियों का करना होगा पालन