विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बाइक टकराने से शुरू हुए झगड़े का खूनी अंत, बीच-बचाव कर रहे युवक की चाकू मारकर हत्या; तीन घायल

Published: Mon, 30 Mar 2026 10:50 PM (IST)

दिल्ली के द्वारका जिले के मधु विहार में बाइक टकराने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। झगड़ा शांत ...और पढ़ें

रविवार रात करीब 9:30 बजे मधु विहार में झगड़े के दौरान चाकूबाजी की सूचना मिली थी।

रविवार रात करीब 9:30 बजे मधु विहार में झगड़े के दौरान चाकूबाजी की सूचना मिली थी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिले के डाबड़ी थाना क्षेत्र के मधु विहार (राजापुरी) इलाके में बाइक टकराने के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। झगड़े को शांत कराने पहुंचे युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे मधु विहार में झगड़े के दौरान चाकूबाजी की सूचना मिली थी।

परिवार में पत्नी और 11 साल का एक बेटा

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने 32 वर्षीय गोविंद झा को मृत घोषित कर दिया। घायल युवकों की पहचान परवेज हुसैन, अनीस और रोहित वत्स के रूप में हुई है, जिनका उपचार जारी है। मृतक गोविंद झा मोहन गार्डन का रहने वाला था और पेशे से डिलीवरी ब्वाॅय था। परिवार में उसकी पत्नी और 11 साल का एक बेटा है।

घायल करके मौके से फरार हो गए

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोहित का दो स्थानीय युवकों, जोकि रोहित के घर से कुछ सौ मीटर की दूरी पर रहता है, से बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने पर झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान परवेज और अनीस बीच बचाव के लिए पहुंचे। वहीं डिलीवरी देने आए गोविंद झा ने भी झगड़ा शांत कराने की कोशिश की। तभी दोनों आरोपितों ने अपने पास रखे चाकू से चारों युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल करके मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रहे

उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से क्राइम टीम और एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस बोली-सांप्रदायिक रंग देना गलत

क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह मामला आपसी विवाद का है और इसे किसी भी तरह का सांप्रदायिक रंग देना गलत है। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- मस्कट-दिल्ली उड़ान के बीच यात्री ने 125 रुपये में खरीदा पीने का पानी, सलाम एयरलाइंस की डीजीसीए से की शिकायत

यह भी पढ़ें- दिल्ली में गैंगस्टरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई जारी, गैंगवार में नहीं रुक रही हत्याएं

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को बरी करने के फैसले के खिलाफ ED ने दिल्ली HC से की अपील, समन का पालन न करने का मामला

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने गोशालाओं के लिए जारी किए 20.26 करोड़ रुपये, लाइसेंस नवीनीकृत