विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मस्कट-दिल्ली उड़ान के बीच यात्री ने 125 रुपये में खरीदा पीने का पानी, सलाम एयरलाइंस की डीजीसीए से की शिकायत

Published: Mon, 30 Mar 2026 10:37 PM (IST)

मस्कट से दिल्ली आ रही सलाम एयर की उड़ान में यात्री चौधरी हरपाल सिंह जटराणा को पीने का पानी ₹125 ...और पढ़ें

यात्री ने सलाम एयर की उड़ान से यात्रा के दौरान पानी मांगा, लेकिन उन्हें निश्शुल्क पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। उसे 125 रुपये खर्च करके पानी की बॉटल खरीदनी पड़ी। एआई इमेज

यात्री ने सलाम एयर की उड़ान से यात्रा के दौरान पानी मांगा, लेकिन उन्हें निश्शुल्क पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। उसे 125 रुपये खर्च करके पानी की बॉटल खरीदनी पड़ी। एआई इमेज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मस्कट से दिल्ली आने वाली एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में यात्रियों को पीने का पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न कराए जाने का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी हरपाल सिंह जटराणा (कादीपुर) ने बताया कि उन्होंने सलाम एयर की उड़ान से यात्रा के दौरान पानी मांगा, लेकिन उन्हें निश्शुल्क पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। मजबूरी में उन्हें 50 पैसे (ओमानी रियाल) जो भारतीय मुद्रा में लगभग 125 रुपये के बराबर हैं, देकर पानी खरीदना पड़ा।

जटराणा के अनुसार मेल पर शिकायत किए जाने पर एयरलाइन प्रबंधन ने मेल के जवाब में अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा याचना की और मस्कट तक का एक निश्शुल्क टिकट देने का प्रस्ताव रखा। हालांकि उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए कहा कि यह मुद्दा केवल व्यक्तिगत असुविधा का नहीं, बल्कि सभी यात्रियों के मूलभूत अधिकारों से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि जब उड़ान में पानी तक न मिले, तो यह सुविधा की कमी नहीं बल्कि गंभीर लापरवाही है। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। जटराणा ने मांग की है कि सभी एयरलाइनों के लिए उड़ान के दौरान निश्शुल्क पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य किया जाए। इस मामले में संबंधित प्राधिकरणों, विशेष रूप से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट से पांच गुना तेजी से होगी नोएडा एयरपोर्ट पर बैगेज की जांच, 15 मिनट में होगी बोर्डिंग

यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया में तनाव का असर, दिल्ली एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की दर्जनों उड़ानें रद

यह भी पढ़ें- IGI एयरपोर्ट ने रचा इतिहास: सिंगापुर और दक्षिण कोरिया को पछाड़ एशिया-प्रशांत का 5वां सबसे व्यस्त हब बना दिल्ली एयरपोर्ट