विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wankhede 50th Anniversary: रोहित शर्मा ने लूटी म‍हफिल, Champions Trophy 2025 का प्‍लान भी बताया

Published: Sun, 19 Jan 2025 11:05 PM (IST)

वानखेड़े स्टेडियम को 50 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में इस स्टेडियम की 50वीं एनिवर्सरी मनाई जा रही है। ...और पढ़ें

वानखेड़े स्‍टेडियम के 50 साल पूरे हुए। इमेज- सोशल मीडिया
वानखेड़े स्‍टेडियम के 50 साल पूरे हुए। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. 1975 में वानखेड़े में हुआ था पहला मैच
  2. 13 महीने में तैयार हुआ था वानखेड़े स्‍टेडियम
  3. 19 फरवरी से हो रहा है चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को 50 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में स्टेडियम की 50वीं एनिवर्सरी मनाई जा रही है। इस समारोह में कई दिग्‍गज क्रिकेटर शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इवेंट के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इन वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम की 50वीं एनिवर्सरी पर कप्‍तान रोहित शर्मा के अलावा सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, पृथ्‍वी शॉ, शादुर्ल ठाकुर और दिलीप वेंगेसकर भी पहुंचे।

1975 में बना था स्‍टेडियम 

वानखेड़े स्टेडियम का निर्माण 1974 में राजनेता और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एस.के. वानखेड़े के नेतृत्व में शुरू हुआ। यह केवल 13 महीनों में पूरा हुआ। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1975 में यहां पहली टेस्‍ट सीरीज खेली गई थी।

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने कहा, "सभी को नमस्कार। 19 जनवरी को वानखेड़े अपनी 50वीं एनिवर्सरी मना रहा है। यह सभी मुंबईकरों के लिए, खासकर जो इतने सालों से मुंबई क्रिकेट से जुड़े हैं उनके लिए बहुत गर्व का क्षण है। पर्सनली मेरे लिए इस ग्राउंड के साथ बहुत खास संबंध हैं। बहुत सारी यादें हैं। मैंने यहीं से क्रिकेट खेलना शुरू और तब से लेकर अब तक यह एक बेहतरनी सफर रहा है।"

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर नजर

इस इवेंट में रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के प्‍लान का भी खुलासा किया। भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। किसी भी आईसीसी ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना हमेशा एक सपना होता है। हम एक और सपने की शुरुआत करेंगे। मुझे यकीन है कि जब हम दुबई पहुंचेंगे, तो 140 करोड़ लोग हमारे पीछे होंगे। हम वानखेड़े में ट्रॉफी को फिर से लाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।"

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 के लिए पूर्व कोच ने चुनी भारत की प्‍लेइंग 11, शमी-पंत का काट दिया पत्‍ता

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल

  • 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
  • 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 में कौन सा प्‍लेयर होगा एक्‍स फैक्‍टर, सुरेश रैना ने अभी से बता दिया नाम