विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy 2025 में कौन सा प्‍लेयर होगा एक्‍स फैक्‍टर, सुरेश रैना ने अभी से बता दिया नाम

Published: Sun, 19 Jan 2025 08:34 PM (IST)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में अब एक महीने का समय बचा है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। ...और पढ़ें

चाइनामैन गेंदबाज पर होंगी सभी की नजरें। इमेज- बीसीसीआई
चाइनामैन गेंदबाज पर होंगी सभी की नजरें। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. शनिवार को हुआ भारतीय टीम का एलान
  2. 19 फरवरी से शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी
  3. 8 साल बाद हो रही है टूर्नामेंट की वापसी

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शनिवार को भारतीय टीम घोषित की गई। टूर्नामेंट की शुरुआत होने में 1 महीने का समय बचा है। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होगी। 8 साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है। इससे पहले 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी।

कुलदीप होंगे एक्‍स फैक्‍टर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में मध्य ओवर में टीम के लिए एक्स फैक्टर होंगे। नवंबर में हर्निया सर्जरी के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलने वाले कुलदीप को शनिवार को इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया।

बहुत मेहनत कर रहे हैं कुलदीप

रैना ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा, "जिस तरह से आप इसे देखेंगे, बुमराह के साथ अर्शदीप अहम भूमिका निभाएंगे, जो डेथ ओवरों में भी बहुत घातक साबित होंगे। लेकिन बीच में सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी जो थोड़ा दबाव डाल सकता है, वह कुलदीप यादव होगा। हम सभी को याद है कि कैसे उन्होंने 2023 विश्व कप में बाबर आजम को आउट किया और मैच को बदल दिया। अभी, वह एनसीए में बहुत मेहनत कर रहे हैं और उनके पास बहुत अलग तरह के एक्शन के साथ बल्लेबाजों को धोखा देने का कौशल भी है।"

स्‍काई की कमी खेलेगी

इसके साथ ही रैना ने कहा कि अगर सूर्यकुमार टीम में होता तो वह एक्स फैक्टर होता। टीम को उसकी कमी खलेगी। अब जिम्मेदारी चोटी के तीन बल्लेबाजों पर होगी जो कि अभी फार्म में नहीं चल रहे हैं। सूर्यकुमार एक ऐसा बल्लेबाज है जो किसी भी तरह की स्थिति में बल्लेबाजी कर सकता है।

वनडे में कुलदीप का प्रदर्शन

वनडे में कुलदीप यादव के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब तक 106 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 103 पारियों में कुलदीप ने 26.00 की औसत और 4.99 की इकॉनमी से 172 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्‍होंने एकदिवसीय में 2 बार 5 विकेट हॉल और 7 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। 6/25 इस फॉर्मेट में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। ODI में चाइनामैन गेंदबाज ने 205 रन भी बनाए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 के लिए पूर्व कोच ने चुनी भारत की प्‍लेइंग 11, शमी-पंत का काट दिया पत्‍ता