विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy 2025 के लिए पूर्व कोच ने चुनी भारत की प्‍लेइंग 11, शमी-पंत का काट दिया पत्‍ता

Published: Sun, 19 Jan 2025 07:09 PM (IST)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा की। कप्‍तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्‍टर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस ...और पढ़ें

वनडे विश्‍व कप 2023 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले शमी। इमेज- बीसीसीआई
वनडे विश्‍व कप 2023 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले शमी। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. शनिवार को हुआ टीम इंडिया का एलान
  2. 19 फरवरी से शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी
  3. 8 साल बाद हो रही है टूर्नामेंट की वापसी

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में अब एक महीने का समय बचा है। ऐसे में बीसीसीआई ने शनिवार को 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम का एलान किया। इस टीम में संजू सैमसन, करुण नायर और मोहम्‍मद सिराज समेत कई प्‍लेयर्स की अनदेखी की गई।

इस बीच अब भारतीय टीम के पूर्व कोच ने टूर्नामेंट के लिए भारत की प्‍लेइंग 11 चुनी है। अपनी इस टीम में उन्‍होंने विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी को जगह नहीं दी है। इसके अलावा 2 प्‍लेयर को भी बेंच पर बैठना होगा। 

संजय बांगर ने चुनी प्‍लेइंग 11

भारतीय किकेट टीम के पूर्व कोच संजय बांगर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की प्‍लेइंग 11 चुनी। इस टीम में उन्‍होंने ओपनिंग की जिम्‍मेदारी रोहित शर्मा और शुभमन गिल को सौंपी। साथ ही 3 नंबर पर विराट कोहली को मौका दिया। बांगर ने अपनी प्‍लेइंग 11 में नंबर 4 पर श्रेयर अय्यर और 5  पर विकेटकीपर बल्‍लेबाज केएल राहुल को चुना।

3 ऑलराउंडर को दिया मौका

बांगर ने प्‍लेइंग 11 में 3 ऑलराउंडर को मौका दिया। इनमें हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं। इस टीम में पूर्व कोच ने कुलदीप यादव को भी जगह दी। साथ ही 2 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को अंतिम 11 में शामिल किया।

बांगर ने अपनी टीम में सलामी बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल को भी नहीं चुना है। लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे यशस्‍वी ने अब तक वनडे डेब्‍यू नहीं किया है। इसके अलावा अक्षर पटेल को भी बेंच पर बैठाया गया है। बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: 8 साल का इंतजार होगा खत्म, भारत सहित सात टीमों ने किया स्क्वाड एलान; मेजबान है पीछे

संजय बांगर ने चुनी प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल (उपकप्‍तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

ये भी पढ़ें: 8 साल में कितनी बदल गई Champions Trophy 2017 वाली भारतीय टीम, जानें किन प्‍लेयर्स को 2025 के लिए मिला मौका