विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8 साल में कितनी बदल गई Champions Trophy 2017 वाली भारतीय टीम, जानें किन प्‍लेयर्स को 2025 के लिए मिला मौका

Published: Sat, 18 Jan 2025 05:26 PM (IST)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा हुई। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्‍टर अजीत ...और पढ़ें

आखिरी बार 2017 में खेली गई थी चैंपियंस ट्रॉफी।
आखिरी बार 2017 में खेली गई थी चैंपियंस ट्रॉफी।

HighLights

  1. 19 फरवरी से होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन
  2. टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच खेले जाएंगे कुल 15 मैच
  3. 2017 के फाइनल में भारतीय टीम को मिली थी हार

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया गया। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की।

8 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हो रही है। इससे पहले यह टूर्नामेंट 2017 में खेला गया था। तब फाइनल में पाकिस्‍तान ने भारत को हराया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद से भारतीय टीम आधी बदल गई है।

ये 6 प्‍लेयर पहले भी खेले थे

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में चैंपियंस ट्रॉफी 2017 वाले 6 प्‍लेयर्स को मौका दिया गया है। इन प्‍लेयर्स में कप्‍तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी हैं। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दौरान विराट कोहली भारतीय टीम के कप्‍तान थे।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान, संजू का कटा पत्‍ता; बुमराह की चोट पर आया अपडेट

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद शमी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

दोनों ही टीम में जगह पाने वाले प्‍लेयर

रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्‍यादा मैच जीतने वाली टीम

  • भारत- 18
  • इंग्‍लैंड- 14
  • श्रीलंका- 14
  • वेस्‍टइंडीज- 13
  • ऑस्‍ट्रेलिया- 12
  • न्‍यूजीलैंड- 12
  • साउथ अफ्रीका- 12

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय टीम का शेड्यूल

  • 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
  • 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल 

  • 19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची, पाकिस्तान
  • 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
  • 21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची, पाकिस्तान
  • 22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान
  • 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी, पाकिस्तान
  • 25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी, पाकिस्तान
  • 26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान
  • 27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी, पाकिस्तान
  • 28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, पाकिस्तान
  • 1 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची, पाकिस्तान
  • 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
  • 4 मार्च: पहला सेमीफाइनल, दुबई
  • 5 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल, लाहौर, पाकिस्तान
  • 9 मार्च: फाइनल, लाहौर/दुबई
  • 10 मार्च: रिजर्व डे

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 के साथ ही इंग्‍लैंड सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम का एलान, सेलेक्‍टर्स ने किया बड़ा बदलाव