विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान, संजू का कटा पत्‍ता; बुमराह की चोट पर आया अपडेट

Published: Sat, 18 Jan 2025 02:57 PM (IST)

चैंपियंस ट्रॉफी की 8 साल बाद वापसी हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्‍तान को सौंपी गई है। ...और पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान।

HighLights

  1. 19 फरवरी से शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी
  2. 8 टीमों के बीच खेले जाएंगे कुल 15 मैच
  3. भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर और कप्‍तान रोहित शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की है। इस दौरान इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम घोषित की गई। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस शुरू होने में काफी देरी हुई। 

19 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है। हालां‍कि, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्‍कर होगी। चैंपियंस ट्रॉफी की 8 साल बाद वापसी हो रही है। इससे पहले यह टूर्नामेंट 2017 में खेला गया था।

संजू को नहीं मिला मौका

भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्‍लेबाज संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अजीत अगरकर ने कहा कि बुमराह इंग्‍लैंड सीरीज तक फिट नहीं हो पाएंगे। हालांकि, वह चैंपियंस ट्रॉफी तक फिट हो सकते हैं। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप

  • ग्रुप ए - पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
  • ग्रुप बी - दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक मैच जीते

  • भारतीय टीम - 18
  • इंग्‍लैंड टीम - 14
  • श्रीलंका टीम - 14
  • वेस्‍टइंडीज टीम - 13
  • ऑस्‍ट्रेलिया टीम - 12
  • न्‍यूजीलैंड टीम - 12
  • साउथ अफ्रीका टीम - 12

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 से पहले मैदान में उतरे रोहित शर्मा, अजिंक्‍य रहाणे के साथ की बल्‍लेबाजी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल इस प्रकार है

  • 19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची, पाकिस्तान
  • 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
  • 21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची, पाकिस्तान
  • 22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान
  • 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी, पाकिस्तान
  • 25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी, पाकिस्तान
  • 26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान
  • 27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी, पाकिस्तान
  • 28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, पाकिस्तान
  • 1 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची, पाकिस्तान
  • 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
  • 4 मार्च: पहला सेमीफाइनल, दुबई
  • 5 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल, लाहौर, पाकिस्तान
  • 9 मार्च: फाइनल, लाहौर/दुबई
  • 10 मार्च: रिजर्व डे

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय टीम का शेड्यूल

  • 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
  • 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

ये भी पढ़ें: ICC Champions Trophy 2025: शेड्यूल, टाइमिंग और टीम से लेकर वेन्‍यू तक, यहां पाएं A To Z जानकारी