विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BCCI New President: मिथुन मन्हास बनेंगे बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, आरपी सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिलनी तय

Published: Sun, 21 Sep 2025 01:07 AM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2025 08:49 AM (IST)

रोजर बिन्नी के बाद दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर मिथुन मिन्हास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष होंगे। मिन्हास तीसरे खिलाड़ी हैं जो बीसीसीआई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनसे पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी इस पद पर रह चुके हैं। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय है।

एक और पूर्व क्रिकेटर संभालेगा बीसीसीआई की कमान
एक और पूर्व क्रिकेटर संभालेगा बीसीसीआई की कमान

HighLights

  1. बीसीसीआई को मिथुन मिन्हास के रूप में मिला नया अध्यक्ष
  2. रोजर बिन्नी के बाद संभालेंगे कमान
  3. आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अभिषेक त्रिपाठी, जागरण, दुबई। बीसीसीआई के अनुभवी प्रशासकों और अहम निर्णयकर्ताओं ने शनिवार को अनौपचारिक बैठक की, ताकि 28 सितंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले बोर्ड के खाली पड़े पदों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों के नाम पर विचार किया गया उन्हें बैठक में बुलाया गया था। जम्मू क्रिकेट संघ से आने वाले पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास बीसीसीआई अध्यक्ष होंगे, जबकि राजीव शुक्ला अपने पुराने उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

बाकी पदों पर इनकी नियुक्ति

वहीं, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष बन सकते हैं। भारत के पूर्व स्पिनर भट्ट का केएससीए अध्यक्ष पद का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

देवजीत सैकिया आगे भी सचिव रहेंगे, जबकि प्रभतेज भाटिया संयुक्त सचिव बन सकते हैं। अरुण सिंह धूमल एक बार फिर आईपीएल चैयरमैन बन रहने की उम्मीद है। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह, जिन्हें पंजाब क्रिकेट संघ का प्रतिनिधि बनाकर एजीएम में भेजा गया है, इस बैठक का हिस्सा नहीं थे।

सत्तारूढ़ भाजपा चाहती है कि अहम पदों पर खिलाड़ियों को जगह मिले। हालांकि, पार्टी खेल संस्थाओं के मामलों में सक्रिय दखल बहुत कम देती है।

ओझा-आरपी को बड़ी जिम्‍मेदारी

इस बीच, यह भी तय हो गया है कि प्रज्ञान ओझा राष्ट्रीय सीनियर चयन समिति में एस शरत की जगह लेंगे। शरत को जूनियर चयन समिति का नया चेयरमैन बनाया जाएगा, जहां वह वीएस तिलक नायडू की जगह लेंगे। वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह सुब्रतो बनर्जी की जगह लेंगे। नई चयन समितियां 28 सितंबर से कार्यभार संभालेंगी।

ये होंगे बीसीसीआई के नए पदाधिकारी

  • अध्यक्ष, मिथुन मन्हास
  • उपाध्यक्ष, राजीव शुक्ला
  • कोषाध्यक्ष, रघुराम भट्ट
  • सचिव: देवजीत सैकिया
  • संयुक्त सचिव: प्रभतेज भाटिया
  • आईपीएल चैयरमैन: अरुण सिंह धूमल

यह भी पढ़ें- Rishabh Pant की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज की वापसी

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: 'फोन बंद करो और सो जाओ', पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार ने क्यों कही ये बात?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।